फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra: government can not ban in up due to revenue said minister

शराबबंदी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री का बड़ा बयान, बोले..

Mon, 09 Apr 2018 10:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 09 Apr 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
Agra: government can not ban in up due to revenue said minister
जय प्रताप सिंह - फोटो : अमर उजाला
बीयर दुकान संचालकों अभी कुछ और इंतजार करना पड़ेगा। बीयर की आपूर्ति बहाल होने में दो तीन दिन का समय और लग सकता है। आबकारी एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री जय प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्य आपूर्तिकर्ता के यहां मालिकों और श्रमिकों में कुछ विवाद चल रहा है। 
विज्ञापन


मंत्री जय प्रताप सिंह रविवार को आगरा के आरबीएस कालेज के खंदारी फार्म हाउस में बलवंत एजूकेशन सोसायटी की मैनेजमेंट बोर्ड और आरबीएस कालेज की मैनेजमेंट की बैठक में हिस्सा लेने के लिए आगरा पहुंचे थे। 
विज्ञापन


नई आवंटित दुकानों पर शराब की आपूर्ति में देरी पर उन्होंने कहा कि नए वित्तीय वर्ष में कुछ दिन आपूर्ति बाधित होती है। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार आपूर्ति ज्यादा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआईसी की ओर से इस बार गेट पास लेने की आनलाइन व्यवस्था बनाई गई है। सर्वर ओवरलोड हो गया। समस्या का समाधान कर दिया गया। जल्द सभी दुकानों पर शराब उपलब्ध हो जाएगी। 

Agra: government can not ban in up due to revenue said minister
जय प्रताप सिंह - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि कुछ जगहों पर नियम विरुद्ध तरीके से शराब की दुकानें खुलने की शिकायतें मिल रही हैं। आपत्तियों पर विचार किया जाएगा। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि जहां आपत्तियां हैं, उनको चिह्नित कर, दूसरी जगह दुकानों की स्थापना कराई जाए। 

कुछ जगहों पर अमल भी किया गया है। कुछ शिकायतों के निस्तारण पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाने के भी निर्देश दिए जाएंगे। 

आबकारी एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री जय प्रताप सिंह का कहना है कि प्रदेश सरकार का शराब बंदी का अभी कोई विचार नहीं है। इससे बहुत ज्यादा आय प्राप्त होती है। चालू वित्तीय वर्ष में करीब 25 हजार करोड़ रुपये की आय आने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed