आगरा में युवती की मौत का मामला: निकाह के बाद जोया बन गई थी वर्षा, मां को दी थी उत्पीड़न की जानकारी
मृतका के भाई का आरोप है कि डेढ़ साल पहले कोर्ट से पत्र आने पर वर्षा के कोर्ट मैरिज की जानकारी हुई थी। मां को बहन ने उत्पीड़न की जानकारी दी थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के शाहगंज क्षेत्र के मोहल्ला चिल्लीपाड़ा में 25 वर्षीय युवती वर्षा की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। शनिवार को उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। भाई दुष्यंत के आंसू भी नहीं रुक रहे थे। उसने वर्षा के पति फईम पर आरोप लगाया कि निकाह के बाद बहन का नाम बदलकर जोया कर दिया गया था। फईम और उसके घरवाले उसका आए दिन उत्पीड़न किया करते थे। इससे वो परेशान थी। इस बारे में वर्षा ने एक दिन मां को बताया था। परिवार के लोग उसे घर वापस बुलाना चाहते थे। मगर, उससे पहले उसकी जान ले ली गई। बता दें कि वर्षा ने एक साल पहले ही फईम से प्रेम विवाह किया था।
वर्षा के भाई आजमपाड़ा निवासी दुष्यंत सिंह ने बताया कि पांच साल पहले उनका परिवार कोलिहाई मोहल्ले में रहता था। पिता बिजली विभाग में संविदा पर काम करते थे। उनकी करंट लगने से मौत हो गई थी। वह भी बिजली विभाग में काम करता है। उनकी चार बहन हैं। इनमें वर्षा चौथे नंबर की थी। दो बहनों की शादी हो चुकी है। एक छोटी बहन अविवाहित है।
वर्षा काफी होनहार थी। उसने शाहगंज के ही एक स्कूल से इंटरमीडिएट किया था। चिल्लीपाड़ा भी पास में ही है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उसने एक स्कूल में शिक्षिका की नौकरी शुरू कर दी। स्कूल के इंटरमीडिएट करने के दौरान ही फईम ने उसे अपने जाल में फंसा लिया था। बाद में वह आजमपाड़ा में रहने आ गए। फईम ने चोरी छिपे वर्षा से निकाह कर लिया था। इसके बाद अपने घर में ही रह रही थी।
डेढ़ साल पहले कोर्ट से एक पत्र आया। इस पर दोनों के निकाह के बारे में पता चला। यह भी पता चला उसका नाम अब जोया है। उन्होंने किसी तरह का विरोध नहीं किया। बस इतना ही कहा कि वो प्याज तक नहीं खाती है। ऐसे में किसी तरह से फईम के साथ रह पाएगी। मगर, वो नहीं मानी। इस पर वर्षा को फईम के घर भेज दिया। वो घर नहीं आती थी। बाजार में मां से मिलती थी। तब उत्पीड़न के बारे में बताती थी। यही कहती थी कि अब वो यहां नहीं रहना चाहती है। इससे पहले ही उसे मार दिया गया। भाई का कहना है कि अब पूरा परिवार न्याय चाहता है। दोषियों को सजा मिलनी चाहिए।
डर के कारण शव नहीं लाए घर
दुष्यंत ने बताया कि जिस इलाके में उनका परिवार रहता है, वहां भी मिश्रित आबादी रहती है। उनकी एक और छोटी बहन है, जिसकी शादी होना बाकी है। वर्षा का शव घर लाने पर तनाव की आशंका थी। इस पर वो शव को घर नहीं लाए। मां के कहने पर सीधे शमशान घाट लेकर चले गए। उधर, उनके घर के बाहर पुलिस फोर्स लगाई गई है।
पुलिस ने आरोपी पति से की पूछताछ
पुलिस ने आरोपी पति फईम से पूछताछ की। यह जानने का प्रयास किया कि आखिर क्या हुआ था। मगर, फईम ने ज्यादा कुछ जानकारी नहीं दी। यही कहा कि वर्षा ने फांसी लगाई है। ससुर और देवर ने भी पुलिस को कुछ नहीं बताया।