फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra girl death case police conducted postmortem of the girl dead body

आगरा में युवती की मौत का मामला: पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा शव, तनाव के मद्देनजर पुलिस तैनात

Sat, 13 Nov 2021 11:03 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 13 Nov 2021 11:03 AM IST
सार

शाहगंज के मोहल्ला चिल्ली पाड़ा में शुक्रवार शाम को वर्षा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। इसके बाद मोहल्ले में बवाल हो गया था। पथराव और फायरिंग से दहशत फैल गई। दुकानों में भी तोड़फोड़ की गई। 

विज्ञापन
agra girl death case police conducted postmortem of the girl dead body
वर्षा का फाइल फोटो, मौके पर पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र में युवती की मौत के बाद बवाल हो गया था। इस मामले में मृतका के परिजनों की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। 

विज्ञापन


उधर, मृतक युवती के शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम करा दिया है। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे हैं। इलाके में तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात की गई है। एसपी सिटी विकास कुमार का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


संबंधित खबर- आगरा में युवती की मौत: वर्षा ने एक साल पहले फईम से किया था प्रेम विवाह, दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहगंज क्षेत्र के मोहल्ला चिल्ली पाड़ा में शुक्रवार शाम को 25 वर्षीय वर्षा की संदिग्ध हालात में मौत के बाद बवाल हो गया। वर्षा ने कार मैकेनिक फईम से एक साल पहले प्रेम विवाह किया था। उसकी मौत की जानकारी पर भाई दुष्यंत और भाजयुमो पदाधिकारी पहुंच गए। इसके बाद जमकर बवाल हुआ था।

बवाल के दौरान शाहगंज बाजार में दो दुकानों को भी निशाना बनाया गया। उनमें तोड़फोड़ की गई। इससे पूरे बाजार में दहशत फैल गई। चंद मिनट में दुकानों के शटर धड़ाधड़ गिर गए। पुलिस के आने पर भी बाजार नहीं खुला। बाद में फोर्स के पहुंचने पर व्यापारियों ने कुछ दुकानों को खोल लिया।

संबंधित खबर- आगरा में युवती की मौत पर बवाल: दहशत में धड़ाधड़ गिरे दुकानों के शटर, पुलिस को भी भागना पड़ा

शाम को साढ़े छह बजे वर्षा की मौत की जानकारी पुलिस को मिली थी। इस पर सीओ लोहामंडी सौरभ सिंह थाना शाहगंज पुलिस के साथ पहुंच गए। फईम के घरवालों का कहना था कि वर्षा ने फांसी लगाई है। जबकि मृतका के भाई ने हत्या का आरोप लगाया। परिजनों ने थाना शाहगंज में मुकदमा दर्ज कराया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed