{"_id":"6996922222e849efb801ec2f","slug":"agra-gears-up-for-dengue-elisa-kits-ordered-for-testing-1000-patients-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से निपटने की तैयारी: जांच के लिए मंगाई गईं 1000 एलाइजा किट, अप्रैल में शुरू होगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से निपटने की तैयारी: जांच के लिए मंगाई गईं 1000 एलाइजा किट, अप्रैल में शुरू होगा अभियान
Thu, 19 Feb 2026 10:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 19 Feb 2026 10:01 AM IST
सार
आगरा में स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए अग्रिम तैयारियां शुरू कर दी हैं। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव के अनुसार डेंगू की जांच के लिए 10 एलाइजा किट मंगवाने का ऑर्डर दिया है।
विज्ञापन
सीएमओ आगरा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू और मलेरिया से निपटने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। एलाइजा किट मंगाई जा रही है। इसे एसएन मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध कराया जाएगा। अप्रैल में संचारी रोग अभियान भी शुरू हो जाएगा।
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि डेंगू-मलेरिया की जांच के लिए रैपिड किट उपलब्ध हैं। एलाइजा जांच कराने के लिए 10 किट मंगवाने का ऑर्डर कर दिया है। एक किट में 96 नमूनों की जांच हो सकती है। इसको एसएन मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध कराया जाएगा। अभी एसएन के पास एक एलाइजा किट का स्टॉक है।
जिला मलेरिया अधिकारी राजेश गुप्ता ने बताया कि डेंगू, मलेरिया का अभी खतरा नहीं है, फिर भी व्यवस्था की जा रही है। रैपिड किट हैं। एलाइजा किट को स्टॉक में रखा जाएगा। अप्रैल में लोगों को जागरूक करने के लिए संचारी रोग अभियान भी शुरू करेंगे। इस साल अभी डेंगू का कोई मरीज नहीं मिला है, बीते साल डेंगू के 124 मरीज मिले थे।