फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra Gasps for Breath Toxic Dust Clouds Turn City into a Breathing Hell

Pollution: धूल-धुआं से हवा हुई खतरनाक, अस्थमा अटैक के 5 मरीज भर्ती; बरतें ये सावधानी

Mon, 27 Oct 2025 09:35 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 27 Oct 2025 09:35 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आगरा की हवा जहरीली हो गई है। एसएन मेडिकल कॉलेज में बीते सप्ताह में 42 मरीज पहुंचे हैं। पांच अस्थमा अटैक के मरीज हैं, जिन्हें ऑक्सीजन की हाई डोज देनी पड़ी है। 

विज्ञापन
agra Gasps for Breath Toxic Dust Clouds Turn City into a Breathing Hell
संजय प्लेस आगरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

धूल-धुआं से हवा खतरनाक हो गई है। फेफड़ों में इनके भर जाने से सांस उखड़ रही है। अस्थमा अटैक के 5 मरीज एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराए गए हैं। बीते एक सप्ताह में 42 मरीज भर्ती हुए हैं। इन्हें ऑक्सीजन की हाई डोज देनी पड़ी।
विज्ञापन


वक्ष एवं क्षय रोग विभागाध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि मौसम में नमी और धूल-धुआं ज्यादा है। सांस के जरिये नलिकाओं और फेफड़ों में इसके जाने से संक्रमण हो रहा है। बुखार, खांसी, गले में खराश, सीने में जकड़न की दिक्कत हो रही है। सांस उखड़ने पर अस्थमा और सांस रोगियों को ज्यादा परेशानी है। अस्थमा अटैक की वजह से एसएन की इमरजेंसी में भर्ती हुए 5 मरीजों को ऑक्सीजन पर रखा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  अय्याश प्रोफेसर: पीएचडी की छात्रा का किया यौन शोषण, इसलिए चुप रही वो...फिर जो किया टूट गया सब्र
विज्ञापन
विज्ञापन



यूपी टीबी डिमांस्ट्रेशन सेंटर के निदेशक डॉ. संजीव लवानियां ने बताया कि धुआं में कार्बन मोनोऑक्साइड, कार्बन डाईऑक्साइड, सल्फर डाईऑक्साइड समेत अन्य हानिकारक गैस होती हैं। ये फेफड़ों में जाकर टीबी, अस्थमा और सांस रोग को गंभीर बना रही हैं। सेंटर में 30 फीसदी मरीज बढ़ गए हैं। कई को लगातार खांसी से बलगम में खून भी आ रहा है।

ये बरतें सावधानी
- घर से बाहर जाते वक्त मास्क लगाएं।

- कचरा न जलाएं, मरीज दवाएं न बंद करें।
- सुबह-देर शाम हल्के गर्म कपड़े पहनें।

- डॉक्टर की परामर्श से इन्हेलर की डोज बढ़वाएं।
- गर्म पानी की सुबह-शाम भाप लें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed