{"_id":"5e58f39fbeab98f773621bff","slug":"agra-fort-ajmer-intercity-express-new-look","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा फोर्ट-अजमेर इंटरसिटी एक्सप्रेस की सूरत बदली, सुखद यात्रा का होगा एहसास, यह है खास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा फोर्ट-अजमेर इंटरसिटी एक्सप्रेस की सूरत बदली, सुखद यात्रा का होगा एहसास, यह है खास
Sat, 29 Feb 2020 01:47 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 29 Feb 2020 01:47 PM IST
विज्ञापन
आगरा फोर्ट-अजमेर इंटरसिटी एक्सप्रेस
- फोटो : Amar Ujala
आगरा फोर्ट-अजमेर इंटरसिटी एक्सप्रेस का स्वरूप बदल गया है। प्रोजेक्ट उत्कृष्ट के तहत इस ट्रेन के सभी कोचों को अत्याधुनिक ढंग से तैयार किया गया है। कोचों के अपग्रेडेशन का काम आगरा डिपो में ही किया गया है।
आगरा फोर्ट-अजमेर इंटरसिटी शुक्रवार को नए कोच लगाए जाने के बाद नई सजधज के साथ रेलवे ट्रैक पर दौड़ी। भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने आगरा फोर्ट स्टेशन से गाड़ी को हरी झंडी दिखाई।
आगरा फोर्ट अजमेर इंटरसिटी के कोचों को उत्कृष्ट प्रोजेक्ट के तहत आगरा डिपो की टीम ने अत्याधुनिक बनाया गया है। इसके कोचों में विनाइल रैपिंग, ब्रेल साइन सीट नंबर और कोचों के बाहरी पैनलों को आकर्षक रंगों से सजाया गया है।

Trending Videos
प्रत्येक कोच में एलईडी लाइट, गंध रहित शौचालय, एसी कोच में डस्टबिन हैं। विंडो को बेहतर बनाया गया है। यात्रा के दौरान आफ लाइन मनोरंजन का साधन और कोचों में यात्रा के बारे में जानकारी देने वाले बोर्ड भी लगाए गए हैं।
उद्घाटन के बाद सांसद बघेल ने कहा कि इस ट्रेन से बड़ी संख्या में आगरा आने वाले विदेशी पर्यटक सफर करते हैं। इससे उन्हें भी लाभ होगा। ट्रेन में सफर कर रहे रेल परामर्शदात्री समिति के रिंकू अग्रवाल ने बताया कि ट्रेन के कोच गतिमान की तर्ज पर बनाए गए हैं। अच्छा अनुभव हो रहा है।
इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक मुदित चंद्रा व एचएस राणा, सीनियर डीसीएम आशुतोष सिंह, डीसीएम एसके श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।