फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra firing on opposing flirting with the girl

छात्रा के साथ की ये आपत्तिजनक हरकत, विरोध पर मारा थप्पड़, बचाव में आए लोगों पर की फायरिंग

Sun, 11 Mar 2018 09:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 11 Mar 2018 09:08 AM IST
विज्ञापन
agra firing on opposing flirting with the girl
थाने पहुंचे हिंदूवादी संगठन के लोग - फोटो : अमर उजाला
आगरा के सदर के नगला दुलीचंद्र में दूसरे समुदाय के युवकों ने कक्षा सात की छात्रा से छेड़छाड़ कर दी। विरोध पर कनपटी पर तमंचा तानकर कार में खींचकर अगवा कर ले जाने लगे। लोगों के आने पर युवकों ने चार फायर किए। पथराव भी किया।
विज्ञापन


लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया। उसकी पिटाई लगाने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने तीन नामजद के खिलाफ छेड़छाड़, जानलेवा हमला, पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव है। पुलिस तैनात की गई है। 
विज्ञापन

सदर क्षेत्र की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पढ़ती है। शनिवार सुबह 8:30 बजे छात्रा छोटे भाई के साथ विद्यालय जा रही थी। 

रास्ते में मोहल्ले के ही रहने वाले सोनू उर्फ शाकिर खान, उसके भाई मोनू उर्फ अमन खान और साथी अमानत ने उसे रोक  लिया। उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर सोनू ने छात्रा के चांटे मारे। 

इसके बाद कनपटी पर तमंचा लगाकर जान से मारने की धमकी दी। उसे हाथ पकड़कर कार में खींचने लगे। छात्रा और उसके भाई का शोर सुनकर लोग जुट गए। उन्होंने युवकों को घेर लिया। 

इस पर अमानत और मोनू ने तमंचा निकाल लिया। एक के बाद एक चार फायर किए। इसमें छात्रा और लोग बाल-बाल बच गए। लोगों ने घेराबंदी करके सोनू को पकड़ लिया गया। 

आरोपी हिरासत में 

उसकी पिटाई लगाई। उसका भाई और साथी भाग निकला। बाद में लोग आरोपियों के घरों पर पहुंच गए। यहां पर भी आरोपी पक्ष ने फायरिंग और पथराव किया। 

सूचना पर थाना सदर पुलिस आ गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया। अन्य आरोपी घरों से फरार हो गए हैं। घटना की जानकारी पर भाजपा नेता भी आ गए। 

उन्होंने कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ही वह शांत हुए। सीओ सदर उदयराज सिंह ने बताया कि छेड़छाड़, मारपीट, जानलेवा हमला सहित एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन

भीड़ ने घेर लिया थाना

छेड़छाड़ और फायरिंग का आरोप दूसरे समुदाय के युवकों पर है। इससे क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव के हालात है। इसको देखते हुए क्षेत्र में पुलिस तैनात की गई है।

पुलिस कार्रवाई न होने की आशंका पर ट्रैक्टर ट्राली में बड़ी संख्या में लोग थाना सदर पर आ गए। उन्होंने थाने को घेर लिया। बाद में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की जानकारी दी। इसके बाद ही भीड़ हटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed