{"_id":"5afbbe044f1c1be4408b594a","slug":"agra-family-of-martyr-soldier-stopped-the-funeral","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सात घंटे जाम रहा आगरा-दिल्ली हाईवे, गर्मी से कराह उठे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात घंटे जाम रहा आगरा-दिल्ली हाईवे, गर्मी से कराह उठे लोग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 17 May 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
आगरा दिल्ली हाईवे जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के शहीद सैनिक देवेंद्र के पार्थिव शरीर को रखकर जाम लगाने के कारण आगरा-दिल्ली हाईवे सात घंटे तक जाम रहा। भीषण गर्मी में रोडवेज बसों से लेकर टूरिस्ट बसों तक में फंसे यात्री भूख-प्यास से बिलबिला उठे। बच्चों का बुरा हाल हो गया।
आसपास के इलाके में चंद खोखों पर पानी, बिस्कुट और खानपान का सामान भी कुछ ही घंटों में खत्म हो गया। जाम में घंटों फंसे रहने के कारण वाहनों के एसी भी बंद हो गए। इससे वाहनों में फंसे लोगों की हालत और बिगड़ गई।
एनएच-2 पर बुधवार की सुबह 11 बजे से जाम लगने का सिलसिला शुरू हुआ, जोकि शाम छह बजे के बाद तक जारी रहा। जाम में आगरा से दिल्ली, मथुरा, पलवल, हरियाणा की ओर जाने वाली यात्री बसों के साथ अन्य यात्री वाहन भी शामिल थे।

जाम में फंसा युवक पानी पीते हुए
- फोटो : अमर उजाला
गुजरात के सौराष्ट्र से बाऊचंद्र भाई अपने सात लोगों के परिवार के साथ ताजमहल देखने आए थे। वो मथुरा-वृंदावन के दर्शन करने जा रहे थे। जाम में फंस गए। उन्होंने बताया कि सुबह 11:30 बजे से जाम में फंसे हैं। दोपहर का खाना लेकर आए थे, वह भी गाड़ी में बैठकर खाया।
पीने का पानी भी दो किलोमीटर दूर से लाना पड़ा। गर्मी में गाड़ी का एसी भी बंद हो गया। हरियाणा से नेपाल जा रही सीतापुर डिपो की बस के चालक वीरेंद्र ने बताया कि उसे गुरुवार तक नेपाल पहुंचना है, लेकिन तीन घंटे से जाम में फंसा है।
हरियाणा के सोहना से आया पोलेंड के 44 पर्यटकों के ग्रुप का भी बुरा हाल था। वो एसी बस में बैठे ऊंघ रहे थे। टूर गाइड ने बताया कि ताजमहल, आगरा किला देखकर मथुरा-वृंदावन जाने का प्रोग्राम था, लेकिन अब कई घंटों से यहां फंसे हैं।

ग्राम समाज की जमीन लेने के इंकार
जाम में फंसी एबुलेंस
- फोटो : अमर उजाला
कई गाड़ियों में मरीज भी थे, जोकि अपने परिवार के साथ आगरा के डाक्टरों के यहां दिखाने जा रहे थे। जाम में फंसने के कारण उनका भी बुरा हाल हो गया। बाग फरजाना में एक चिकित्सक को दिखाने आए रामवीर का कहना था कि अब तो वह शाम को ही डॉक्टर को दिखा सकेगा।
एनएच-2 पर जाम लगने का सिलसिला सुबहब 11 बजे से शुरू हो गया था। ऐसे में पुलिस प्रशासन को सिकंदरा चौराहे और दूसरी ओर रुनकता से ही ट्रैफिक को डायवर्ट करना था, लेकिन घंटों बाद भी पुलिस ने रूट डायवर्जन नहीं किया। इस कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया।
जब रोडवेज बसों घंटों तक जाम में फंसी रहीं तो सैकड़ों यात्रियों ने विजिट कैंसिल कर दिया। वो पैदल ही हाईवे के जाम से निकलकर सिकंदरा और एमजी रोड दो की ओर निकल गए, लेकिन जो लोग परिवार के साथ थे, वो बसों में ही बैठे रहे।