फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Family Defeated Coronavirus Returns Home

कोरोना को मात देकर परिवार के सदस्य लौटे घर, 'हम ठीक हैं बेटे, तुम भी जल्द घर आ जाओगे'

Mon, 16 Mar 2020 12:03 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 16 Mar 2020 12:03 PM IST
विज्ञापन
Agra Family Defeated Coronavirus Returns Home
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर)
कोरोना वायरस को मात देकर स्वस्थ होकर लौटे जूता कारोबारी पूरी एहतियात बरत रहे हैं। रविवार को सभी सदस्य घर पर ही रहे। दिल्ली में भर्ती बेटे से फोन पर बात कर हालचाल जाना। इनके बेटे ने बताया कि दिल्ली में भर्ती बड़े भाई से बात हुई है। वह पूरी तरहसे ठीक हैं और इनकी दोबारा जांच में रिपोर्ट भी निगेटिव बताई है। 
विज्ञापन


खंदारी क्षेत्र में रहने वाले जूता कारोबारी और परिवार के अन्य तीन सदस्य कोरोना वायरस से पूरी तरह ठीक होने के बाद शनिवार को घर आ गए। इनके बेटे का इलाज अभी दिल्ली में ही चल रहा है। रविवार को यह कहीं नहीं गए। परिचितों ने भी फोन पर इनकी कुशलक्षेम पूछी।
विज्ञापन


जूता कारोबारी ने फोन पर बड़े बेटे से बात की और कहा कि हम सब ठीक हैं और तुम भी स्वस्थ होकर जल्द घर आओगे। इनके छोटे बेटे ने बताया कि देर शाम को फोन पर बड़े भाई से बात हुई, जिसमें रिपोर्ट निगेटिव बताई है। इसकी आधिकारिक रिपोर्ट अस्पताल नहीं पहुंची है। इनको भी डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। कर्मचारी और इनकी पत्नी की हालत भी बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन से चार बार तापमान और दो-तीन टैबलेट
कोरोना वायरस के संक्रमण से ठीक हुए जूता कारोबारी के छोटे बेटे ने बताया कि सभी को अलग-अलग आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। चिकित्सकीय टीम दिन में चार से पांच बार तापमान जांचा जाता था। दवा के नाम पर दो-तीन टैबलेट ही रहती थी। खाना भी सामान्य लोगों की तरह मिलता था। बस 14 दिन का एकाकी जीवन जीया, जो पीड़ादायक था। 

लोगों की प्रार्थना और सरकारी व्यवस्थाएं
बीमारी से स्वस्थ हुए जूता कारोबारी के बेटे ने बताया कि कोरोना वायरस से घबराने की जरूरत नहीं है। देश में इससे मुकाबले को पूरे इंतजाम हैं। उन्होंने कहा कि बीमारी की जानकारी पर डर जरूर लगा, लेकिन सरकार के पुख्ता इंतजाम, चिकित्सकीय टीम और लोगों की प्रार्थना से वायरस को मात दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed