{"_id":"6179e1092f07af705d16377b","slug":"agra-ex-mla-and-wife-injured-after-falling-in-open-drain-in-front-of-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: घर के सामने खुले नाले में गिरे पूर्व विधायक भगवान सिंह कुशवाह, पत्नी गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: घर के सामने खुले नाले में गिरे पूर्व विधायक भगवान सिंह कुशवाह, पत्नी गंभीर रूप से घायल
Thu, 28 Oct 2021 05:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 28 Oct 2021 05:00 AM IST
सार
आगरा के पूर्व विधायक और उनकी पत्नी के साथ हादसा हो गया। वह अचानक स्कूटर स्टार्ट होने पर सड़क किनारे खुले नाले में जा गिरे। घटना में उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
पत्नी के साथ पूर्व विधायक...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में खुले नाले कई बार हादसे का सबब बन चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार अफसर फिर भी लापरवाह बने हुए हैं। इस बार पूर्व विधायक और उनकी पत्नी के साथ हादसा हो गया। पूर्व विधायक पत्नी सहित खुले नाले में गिरने से घायल हो गए। उनकी पत्नी के गंभीर चोटे आईं। उनको निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना रविवार की है, जबकि घटना का वीडियो बुधवार को वायरल हुआ।
विज्ञापन
शाहगंज क्षेत्र के मोहल्ला सराय ख्वाजा में बसपा के पूर्व विधायक भगवान सिंह कुशवाह का आवास है। उन्होंने बताया कि करवा चौथ वाले दिन रविवार की सुबह वह पत्नी को शॉपिंग कराने के लिए स्कूटी से जा रहे थे। घर के सामने ही पत्नी उनसे बात कर रही थीं, तभी स्टार्ट स्कूटी पर पत्नी का हाथ पड़ा तो वह असंतुलित होकर खुले नाले में जा गिरे। पत्नी भी घिसटती हुईं चली गईं।
विज्ञापन
पत्नी को आईं गंभीर चोटें
पत्नी के चेहरे और हाथ में गंभीर चोटें आईं। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि भगवान सिंह के पैर व हाथों में चोटें हैं। उन्होंने बताया कि नाले की सफाई के बाद नगर निगम ने पक्के नाले को कई स्थानों से ढका नहीं है, यही कारण है कि दुर्घटना हुई। उन्होंने बताया कि पत्नी का अस्पताल में दो दिन चल तक इलाज चला। वहीं यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।