फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra news Employee of cash collection company ran away with one crore and 36 lakhs rupees

Agra News: 1.36 करोड़ रुपये बोरी में भरकर फरार हो गया कैश कलेक्शन कंपनी का कर्मचारी, तलाश में जुटी पुलिस

Wed, 28 Dec 2022 01:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 28 Dec 2022 01:09 AM IST
सार

कर्मचारी को यह कैश बैंक में जमा करना था, लेकिन सुरक्षाकर्मियों से कैश लेने के बाद वह फरार हो गया। घटना की जानकारी से कंपनी कर्मचारियों में हड़कंप है। उन्होंने थाना रकाबगंज में मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
Agra news Employee of cash collection company ran away with one crore and 36 lakhs rupees
आरोपी कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कैश कलेक्शन करने वाली ब्रिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का कर्मचारी 1.36 करोड़ रुपये लेकर फरार हो गया। रुपये उसे बैंक में जमा करने थे। उसने सुरक्षाकर्मियों से कैश से भरा बक्सा लिया। इससे रुपये निकालने के बाद बैग में रखकर फरार हो गया। घटना की जानकारी से कंपनी कर्मचारियों में हड़कंप है। उन्होंने थाना रकाबगंज में मुकदमा दर्ज कराया है। सीसीटीवी फुटेज में कर्मचारी बाइक पर जाता नजर आया है। बाइक पर बोरी रखी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


ब्रिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का ऑफिस थाना रकाबगंज क्षेत्र में है। कंपनी टोरेंट पावर, वोडाफोन, डीएचएल सहित अन्य कंपनियों का कैश कलेक्शन का काम करती है। कैश लेने के बाद साईं का तकिया स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्य शाखा करेंसी चेस्ट में जमा किया जाता है। बैंक में कैश जमा करने का काम कर्मचारी विवेक कुमार किया करता है। 
विज्ञापन


कंपनी के शाखा प्रबंधक शशि पाल यादव ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को दोपहर 12 बजे कंपनी की गाड़ी से कर्मचारी पुष्पेंद्र, बॉबी यादव, गनमैन केशव, रामनिवास और चालक राजवीर बैंक गए थे। 13693294 रुपये से भरा बक्सा कर्मचारियों ने विवेक कुमार को दे दिया। बैंक में कैश जमा करने के बाद विवेक कंपनी पर सूचना देता था। मगर, उसने ऐसा नहीं किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी का फोन स्विच ऑफ 

शाम 5:30 बजे तक जानकारी नहीं मिलने पर कंपनी के अधिकारियों ने उसका फोन मिलाया। वह स्विच ऑफ आया। बैंक में पता किया तो सामने आया कि विवेक ने कैश जमा नहीं किया है। इस पर बैंक को सूचना दी गई। सीसीटीवी फुटेज देखे गए। उसमें विवेक अपने बैग में बक्से से निकालकर रुपए भरता हुआ नजर आ रहा है। इसके बाद वह रुपए लेकर चला जाता है।

घटना की जानकारी मिलने पर थाना रकाबगंज पुलिस ने जांच की। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस कर्मचारी की तलाश कर रही है। आरोपी कर्मचारी विवेक सदर के सुल्तानपुरा का रहने वाला बताया गया है। वह कई साल से कंपनी में कैश जमा करने का काम कर रहा था। इसलिए उसे ही हर बार बैंक भेजा जाता था। अब उसका मोबाइल नंबर बंद जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि कर्मचारी कंपनी का पैसा लेकर बैंक में जमा करने आया था, जिस बक्से में रुपए रखे थे, उसे खोल कर रुपए अपने बैग में रख लेता है। इसके बाद बैंक के बाहर बाइक पर किसी व्यक्ति के साथ चला जाता है। आरोपी के खिलाफ अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed