फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Drug Crackdown: Seven More Medical Stores Issued Reminders Over Missing Purchase and Sales Bills

दवा कारोबार पर शिकंजा: आगरा के इन 7 मेडिकल स्टोरों को रिमाइंडर, बिल नहीं दिए तो लाइसेंस होंगे निलंबित

Tue, 27 Oct 2026 10:27 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 27 Oct 2026 10:27 AM IST
सार

आगरा में दवाओं की खरीद-बिक्री के बिल जमा नहीं करने पर औषधि विभाग ने सात और मेडिकल स्टोरों को रिमाइंडर जारी किए हैं। बिल उपलब्ध नहीं कराने पर इनके लाइसेंस निलंबित किए जा सकते हैं। धनौली में पांच करोड़ रुपये की दवाएं बरामद होने और टेढ़ी बगिया व भरतपुर में दवाएं मिलने के मामलों के तार जोड़कर विभाग पुराने रिकॉर्ड की भी जांच कर रहा है।

विज्ञापन
Agra Drug Crackdown: Seven More Medical Stores Issued Reminders Over Missing Purchase and Sales Bills
दवाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में औषधि विभाग ने सात और मेडिकल स्टोरों को रिमाइंडर जारी किए हैं। इन्होंने भी दवाओं की खरीद बिक्री के बिल जमा नहीं किए। बिल जमा नहीं करने पर इनके लाइसेंस को निलंबित किया जाएगा। पूर्व में इन स्टोरों के यहां पर जांच में बिल नहीं दिखाए थे।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की आयुक्त डॉक्टर रोशन जैकब ने बीते महीनों में तीन बार छापा मारकर 80 से अधिक स्टोरों पर जांच की थी। इसमें गड़बड़ी मिलने पर 58 के लाइसेंस भी निरस्त किए थे। इसके तार धनौली में जब्त दवाओं से जुड़ रहे हैं। ऐसे में पुराने मामलों की भी जांच तेज कर दी है। इसमें बीते दिन मोहन ट्रेडर्स की जांच भी गई। 10 से अधिक मेडिकल स्टोर संचालकों को भी रिमाइंडर दिए हैं।
विज्ञापन


छापे के दौरान दवाओं की खरीद-बिक्री के बिल नहीं मिले थे। इनसे मिले दवाओं के रिकॉर्ड का मिलान होगा। बिल नहीं देने पर इनकी फर्म के लाइसेंस को निलंबित किया जाएगा। औषधि निरीक्षक नीलेश शर्मा ने बताया कि पुराने मामलों की भी जांच चल रही है। दवाओं के बिल का मिलान करते हुए जांच की जाएगी। इसके लिए संचालकों से बिल मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुआं-नाले और गोदाम में मिली थीं पांच करोड़ की दवाएं
औषधि विभाग ने धनौली के अवैध गोदाम में पांच करोड़ रुपये की दवाएं बरामद की थीं। इसके कुछ दिन बाद टेढ़ी बगिया में नाले-झाड़ियों में और भरतपुर के बयाना में खेत में कुएं में दवाएं मिलीं। तीनों जगह से मिली दवाएं समान कंपनी और मर्ज की पाई गईं। इसी गैंग के सदस्यों ने यमुना किनारे भी दवाएं जलाकर नष्ट कीं। इसकी राख की फोरेंसिक जांच भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed