{"_id":"609b78be8ebc3ed20242d585","slug":"agra-doctors-donate-plasma-for-covid-patients","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संकट के सिपाही: मरीजों का इलाज करने के साथ प्लाज्मा भी दान कर रहे चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संकट के सिपाही: मरीजों का इलाज करने के साथ प्लाज्मा भी दान कर रहे चिकित्सक
Wed, 12 May 2021 12:12 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 12 May 2021 12:12 PM IST
सार
मरीजों का इलाज करने के दौरान तमाम चिकित्सक खुद कोरोना संक्रमित हो गए। ठीक होकर वह न केवल फिर से सेवाएं दे रहे हैं, बल्कि कोरोना संक्रमित मरीजों की जान बचाने के लिए प्लाज्मा भी दान कर रहे हैं।
विज्ञापन
कोरोना मरीजों के लिए प्लाज्मा देते डॉ. सीपी पाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण के इस भयावह दौर में चिकित्सक सेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। मरीजों का इलाज करने के दौरान तमाम चिकित्सक खुद कोरोना संक्रमित हो गए। ठीक होकर वह न केवल फिर से सेवाएं दे रहे हैं, बल्कि कोरोना संक्रमित मरीजों की जान बचाने के लिए प्लाज्मा भी दान कर रहे हैं। इसमें मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों के अलावा निजी चिकित्सक भी आगे आ रहे हैं।
एसएन मेडिकल कॉलेज की ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. नीतू चौहान ने बताया कि 15 अप्रैल के बाद मेडिकल कॉलेज में 55 लोगों ने प्लाज्मा दान किया है। इसमें एसएन मेडिकल कॉलेज के 15 चिकित्सक और मेडिकल स्टूडेंट शामिल हैं। मेडिकल कॉलेज के डॉ. आशीष गौतम, डॉ. सीपी पाल, डॉ. अजीत सिंह चाहर के अलावा डॉ. केएस दिनकर, डॉ. मुकुल कनौजिया, डॉ. कैफेल उर्रहमान, डॉ. उजमा निगम, डॉ. संजय सिंह, डॉ. अनुराग सागर, डॉ. मनीष सिंह, डॉ. विपिन, डॉ. अजय अग्रवाल, डॉ. अरविंद यादव, डॉ. निखिल शर्मा, डॉ. अविनाश शामिल हैं।
डॉ. नीतू चौहान ने कोरोना संक्रमण से ठीक हुए लोगों से अपील की है कि वह संक्रमित मरीजों की जान बचाने के लिए प्लाज्मा दान करने के लिए आगे आएं। इस समय मरीजों के इलाज के लिए प्लाज्मा की बहुत जरूरत है।
विज्ञापन
डॉ. अविनाश ने भी प्लाज्मा दान किया
होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अविनाश ने भी छह मई को एसएन मेडिकल कॉलेज में प्लाज्मा दान किया। वह 12 अप्रैल को कोरोना संक्रमित हुए थे। होम क्वारंटीन हो गए थे।
ये भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस: जान जोखिम में डालकर मरीजों की देखरेख, बढ़ा रहीं मनोबल

ये भी पढ़ें- संकट के सिपाही: प्लाज्मा और रक्तदान कर दूसरों की जान बचा रहे आगरा के ये युवा