फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra DM N G Ravi Kumar inspected the Taj Mahal

डीएम ने जाना ताजमहल पर सुविधाओं का हाल, सामने आई 'गंदी' हकीकत

Fri, 03 Aug 2018 11:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 03 Aug 2018 11:13 AM IST
विज्ञापन
Agra DM N G Ravi Kumar inspected the Taj Mahal
ताजमहल के अंदर निरीक्षण करते डीएम - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के 500 मीटर परिधि में तमाम योजनाओं के नाम पर सैकड़ों करोड़ रुपये खर्च हो गए, लेकिन बुनियादी सुविधाओं की हालत बेहद खराब है। डीएम एनजी रवि कुमार ने गुरुवार को जब ताजमहल की पश्चिमी गेट की पार्किंग देखी तो गंदगी के अंबार मिले और सैलानी टायलेट ढूंढते हुए मिले। 
विज्ञापन


डीएम ने शिल्पग्राम पार्किंग से लेकर पश्चिमी गेट, दशहरा घाट और ताज के अंदर की व्यवस्थाएं जानीं। एएसआई के साथ ताजमहल के मडपैक ट्रीटमेंट और प्रदूषण के असर की जानकारी की। शिल्पग्राम पार्किंग से उन्होंने पूर्वी गेट और फिर दशहरा घाट का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


ताजमहल पश्चिमी गेट के अमरूद टीला पार्किंग में उन्हें गंदगी के अंबार मिले, जिस पर ठेकेदार को फटकारा और कार्रवाई की चेतावनी दी। पश्चिमी गेट पर नीम तिराहे पर कई पर्यटक टॉयलेट तलाशते मिले। यहां पूर्वी गेट की तरह टॉयलेट ब्लाक बनाने और टिकट काउंटर के पास एटीएम समेत कई सुविधाएं देने के लिए एएसआई अधिकारियों से बात की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मडपैक ट्रीटमेंट की जानकारी ली

Agra DM N G Ravi Kumar inspected the Taj Mahal
ताजमहल के अंदर निरीक्षण करते डीएम - फोटो : अमर उजाला
ताज के 500 मीटर दायरे में यलो जोन में खराब पड़े बोलार्ड और बूम बैरियर की एएमसी कराकर ताज सुरक्षा पुलिस को सौंपने के निर्देश दिए। ताजमहल के अंदर उन्होंने एएसआई साइंस ब्रांच के अधिकारियों से पीलापन दूर करने के लिए किए जा रहे मडपैक ट्रीटमेंट की जानकारी ली। 

सीआईएसएफ ने उनसे फिलहाल पानी की बोतल बंद न करने को कहा। सीआईएसएफ ने कहा कि आरओ प्लांट पर विदेशी पर्यटकों को भरोसा नहीं है। ऐसे में विदेशियों के लिए पानी की बोतल विकल्प होने तक अंदर आने की अनुमति दी जाए। 

टर्न स्टाइल गेट व्यवस्था देखी

डीएम एनजी रवि कुमार ने उपनिदेशक पर्यटन अमित श्रीवास्तव और एएसआई अधिकारियों के साथ ताज पूर्वी गेट पर रेवती के बाड़े और पश्चिमी गेट पर सहेली बुर्ज में बनाए गए टर्न स्टाइल गेट व्यवस्था का भी जायजा लिया। 

एएसआई ने उन्हें बताया कि टर्न स्टाइल गेट बनकर तैयार हैं, लेकिन कुछ मामलों में बाधाएं हैं। सर्वर से टेस्टिंग जारी है। पूरी तरह से फूलप्रूफ व्यवस्था होने के बाद ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed