फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra division suspends station master controller for diverting Janshatabdi Express on unsafe track

UP: असुरक्षित ट्रैक पर मोड़ दी जनशताब्दी, लोको पायलट की सतर्कता से टला हादसा, स्टेशन मैनेजर समेत 2 निलंबित

Wed, 27 Aug 2025 09:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 27 Aug 2025 09:03 AM IST
सार

स्टेशन मास्टर और कंट्रोलर ने दिल्ली जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस को गलत ट्रैक पर मोड़ दिया, जिससे सैकड़ों यात्रियों की जान खतरे में पड़ गई।

विज्ञापन
Agra division suspends station master controller for diverting Janshatabdi Express on unsafe track
ट्रेन सांकेतिक आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेल मंडल के होडल स्टेशन के पास मंगलवार सुबह जनशताब्दी एक्सप्रेस पलटने से बच गई। लोको पायलट की सतर्कता के चलते बड़ा हादसा बचा गया। लापरवाही बरतने में डीआरएम ने स्टेशन मैनेजर समेत व कंट्रोलर को निलंबित कर जांच बैठा दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को जनशताब्दी एक्सप्रेस कोटा से निजामुद्दीन जा रही थी। सुबह करीब 10:20 पर ट्रेन मथुरा स्टेशन से निकली, इसके थोड़ी देर बाद ट्रेन के टीटीई ने कंट्रोल रूम को सूचना दी कि ट्रेन में यात्री निरंजन की तबीयत खराब हो गई है। उसे उपचार की जरूरत है। सूचना के समय ट्रेन होडल के पास थी। इसके बाद आगरा रेल मंडल कार्यालय में स्थित कंट्रोल रूम के कंट्रोलर उपेंद्र यादव ने ट्रेन को लूप लाइन में ले जाने के लिए ग्रीन सिग्नल दिया। ट्रेन सिग्नल के बाद लूप लाइन में मुड़ गई।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन के लोको पायलट को लूप लाइन में लाल झंडी दिखाई दी, उसे देखकर उसने तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। लूप लाइन पर मरम्मत का कार्य चल रहा था और इसी दौरान पीछे से श्रीधाम एक्सप्रेस आ रही थी। कंट्रोल रूम को दूसरी ट्रेन के आने की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। तत्काल सिग्नल डाउन किए गए। इसके बाद श्रीधाम एक्सप्रेस के साथ कई अन्य ट्रेनों को रोक दिया गया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के अधिकारियों में खलबली मच गया। आगरा रेल मंडल की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि इस मामले में डीआरएम गगन गोयल ने कंट्रोलर उपेंद्र यादव और स्टेशन मैनेजर होडल सतबीर सिंह को निलंबित कर दिया है और उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed