{"_id":"630a34d49c6af47a3f78b8f9","slug":"agra-district-jail-prisoner-died-during-treatment-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: जिला जेल के बंदी की इलाज के दौरान मौत, सीने में हुआ था दर्द, अस्पताल में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: जिला जेल के बंदी की इलाज के दौरान मौत, सीने में हुआ था दर्द, अस्पताल में तोड़ा दम
Sat, 27 Aug 2022 08:44 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 27 Aug 2022 08:44 PM IST
सार
जिला जेल के एक बंदी की शनिवार की मौत हो गई। उसे सीने में दर्द हुआ था। इस पर उसे एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
आगरा जिला जेल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा जिला जेल में आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में निरुद्ध आरोपी करन सक्सेना (26) की शनिवार सुबह एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। जेल अधीक्षक पीडी सलौनिया ने बताया कि बंदी करन सोहल्ला सदर का रहने वाला था। उसे 15 जुलाई को जेल में दाखिल किया था।
विज्ञापन
करन सक्सेना के खिलाफ थाना सदर में आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मामला दर्ज हुआ था। परिजन अक्सर मुलाकात के लिए आया करते थे। 22 अगस्त को उसे बुखार हुआ था। इस पर जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया। तब से इलाज चल रहा था। शनिवार सुबह तकरीबन 5:30 बजे बंदी ने सीने में दर्द की समस्या बताई। इस पर उसे गारद के साथ एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी भेजा, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बंदी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजन को भी सूचना दी गई। करन के पिता विजेंद्र सक्सेना ने बताया कि वह शुक्रवार को ही बेटे से जेल में मुलाकात करके आए थे। तब उसने खाना और फल खाए थे। तब तबीयत ज्यादा खराब नहीं थी। बेटे की मौत की जानकारी देने घर पर दो पुलिसकर्मी आए थे।
विज्ञापन