फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Dengue Viral Fever News: 18 more dengue patients found in sn medical college Agra

आगरा: एसएन मेडिकल कॉलेज में 20 लोगों में डेंगू की पुष्टि, सबसे ज्यादा मथुरा के मरीज भर्ती

Mon, 13 Sep 2021 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 13 Sep 2021 12:02 AM IST
सार

आगरा शहर में डेंगू का डंक लोगों को बीमार कर रहा है तो देहात में बुखार का प्रकोप फैला हुआ है। बरहन क्षेत्र में कई लोग बीमार हैं। इधर, एसएन मेडिकल कॉलेज के डेंगू वार्ड में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब डेंगू वार्ड में 23 मरीजों का चल रहा है। 

विज्ञापन
Agra Dengue Viral Fever News: 18 more dengue patients found in sn medical college Agra
आगरा: डेंगू मरीज की जांच करतीं चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में रविवार को रिकॉर्ड 20 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। ये सभी डेंगू वार्ड में भर्ती हैं। इनमें से चार बच्चे हैं। सबसे ज्यादा 14 मरीज मथुरा के हैं। इनकी हालत ठीक है। डेंगू वार्ड में 23 मरीजों का इलाज चल रहा है, बाकी की जांच के लिए नमूना वायरोलॉजी लैब भेजा गया है।

विज्ञापन

 
मेडिकल कॉलजे के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि रविवार को डेंगू वार्ड में भर्ती 18 मरीजों की जांच कराने पर इनमें डेंगू की पुष्टि हुई है। पांच मरीजों की रिपोर्ट आना बाकी है। अभी मेडिसिन विभाग के डेंगू वार्ड में 18 और बाल रोग विभाग के डेंगू वार्ड में पांच मरीजों का इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


डेंगू-बुखार का कहर: फिरोजाबाद में 24 घंटे में 14 मरीजों की मौत, कासगंज में छह ने तोड़ा दम
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को मिले डेंगू के 20  मरीजों में से 14 मरीज व्यस्क और चार बच्चे हैं। सबसे ज्यादा मथुरा के मरीज हैं, इनकी संख्या 14 है। आगरा के पांच और मैनपुरी का एक मरीज है। बच्चों की बात करें तो आगरा, मैनपुरी का एक-एक और मथुरा के दो बच्चे हैं। 

देहात में बुखार का प्रकोप, 100 से ज्यादा बीमार 
बरहन क्षेत्र के सराय जयराम और खेड़ी अडू गांव में बुखार का प्रकोप है। दोनों गांवों में घर-घर चारपाई बिछी है। 100 से ज्यादा लोग पीड़ित हैं। इनके कई परिवार तो ऐसे हैं, जिनके घर में कई लोग बुखार से पीड़ित। सूचना देने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंचने से लोग इलाज के लिए परेशान हैं।
 
ग्राम सराय जयराम के प्रधान मुकेश यादव ने बताया कि गांव निवासी भोले, उसकी पत्नी, पुत्र और पुत्री, करतार सिंह, उसकी पत्नी और चारों पुत्र बुखार से पीड़ित हैं। विजय की चार बेटियां, नरेंद्र कुशवाह की बेटी काजल, हर प्रसाद की बहू, गोपाल कुशवाह की बेटी समेत गांव के कई लोग बुखार से पीड़ित हैं। इनमें कई लोगों का तो आगरा में इलाज चल रहा है। प्रधान के मुताबिक सीएचसी एत्मादपुर में जानकारी देने के बाद भी अभी तक गांव में स्वास्थ्य शिविर नहीं लगा। 

गांव खेड़ी अडू के प्रधान विशंभर सिंह ने बताया कि उनका भतीजा कार्तिक, कायम सिंह यादव, संजू पत्नी रामराज, मोनू, योगेंद्र यादव समेत 25 से अधिक लोग बीमार है। सभी को बुखार है। इसके अलावा नगला अडू , बुर्ज अतिबल, तिहैया, गुतिलासिन, जमुनीपुर, नगला जसुआ गांवों में भी बुखार का प्रकोप बना हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed