आगरा में बुखार का प्रकोप: देहात में तीन बच्चों की मौत, बदले मौसम से डेढ़ गुना बढ़ गए मरीज
आगरा में बुखार और डेंगू को प्रकोप थम नहीं रहा है। बीते 24 घंटे में बुखार से तीन बच्चों की मौत हो गई। वहीं अस्पतालों में बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में बदले मौसम से बुखार के मरीज बीते पांच दिन में डेढ़ गुना बढ़ गए हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को 1270 मरीज आए। बीते सोमवार को बुखार के करीब 800 ही मरीज आए थे। उधर, देहात में बुखार ने तीन बच्चों की जान ले ली।
बुखार से बाह के बिजौली निवासी सूर्यकांत (14), पिढौरा क्षेत्र में रीठई निवासी बबलू सिंह के डेढ़ वर्षीय बेटे मंतेश, बरौली अहीर के ग्राम श्यामो निवासी इमरान (5) पुत्र आरिफ की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि सूर्यकांत को बुखार आने पर नोएडा में भर्ती कराया था। जांच के बाद डेंगू बताया था। जहां रविवार रात उसकी मौत गई।
फतेहाबाद में मंतेश ने तोड़ा दम
रीठई निवासी मंतेश को तीन दिन से बुखार था। सोमवार दोपहर परिजन फतेहाबाद ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही बच्चे की सांसें थम गईं। बरौली अहीर के ग्राम श्यामो निवासी इमरान को पांच दिनों से बुखार था। परिजनों ने बताया कि आगरा के एक अस्पताल से दवाई लाए थे। रविवार रात फिर तबियत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
फतेहाबाद के रावर गांव में शिविर लगाया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एके सिंह ने बताया कि इस दौरान कुल 77 लोगों की जांच की गई, जिसमें 46 लोग बुखार पीड़ित मिले। अधीक्षक ने ग्रामीणों को सफाई के प्रति जागरूक भी किया।
पांच दिन में बुखार के बढ़ गए डेढ़ गुना मरीज
बदले मौसम से बुखार का प्रकोप बढ़ गया है। सोमवार को एसएन मेडिकल कॉलजे की ओपीडी में 1834 मरीज आए। इसमें से मेडिसिन में सबसे ज्यादा 417 मरीज रहे। इसमें बुखार के 219 और बाल रोग विभाग में 148 में से 131 बच्चे बुखार के मिले। इनको तेज बुखार आ रहा था।
दवा बंद करने पर तीन से पांच दिन बाद फिर से बुखार आने की शिकायत भी बताई। जिला अस्पताल में 2298 मरीज आए, इसमें से 920 बुखार-खांसी, जुकाम के मरीज रहे। इनको दवा देने के साथ संदिग्ध मरीजों के डेंगू की जांच भी कराई।