फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra-Delhi and Jaipur National Highway will be connected with Govardhan Fourlane in Mathura

मथुरा: गोवर्धन फोरलेन से जुडे़ंगे आगरा-दिल्ली और जयपुर नेशनल हाईवे, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया काम

Fri, 10 Dec 2021 10:38 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 10 Dec 2021 10:38 AM IST
सार

मथुरा-गोवर्धन-डीग मार्ग को हाईवे से जोड़े जाने का प्रोजेक्ट पेड़ों की वजह से छह साल से लटका हुआ था। अब सुप्रीम कोर्ट से पेड़ काटने की अनुमति मिल गई है। इससे फोरलेन का रास्ता साफ हो गया है। 

विज्ञापन
Agra-Delhi and Jaipur National Highway will be connected with Govardhan Fourlane in Mathura
गोवर्धन मार्ग पर शुरू हुआ काम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब मथुरा-गोवर्धन मार्ग को जल्द ही दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे को जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे से जोड़ दिया जाएगा। इसके लिए छह साल का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट की अनुमति के बाद पीब्ल्यूडी प्रांतीय खंड ने 138 करोड़ की इस परियोजना पर काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

राजस्थान और उत्तर प्रदेश के दो प्रमुख नेशनल हाईवे को अब मथुरा-गोवर्धन-डीग मार्ग से जल्द जोड़ दिया जाएगा। छह साल पहले यह प्रस्ताव पीडब्ल्यूडी ने तैयार किया था। इसके तहत आगरा-दिल्ली नेशनल हाईवे 19 को आगरा-जयपुर नेशनल हाईवे 21 से भरतपुर पर मथुरा-गोवर्धन-डीग मार्ग के रास्ते जोड़ना था। 
विज्ञापन

इसमें पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड मथुरा ने उत्तर प्रदेश की डीग सीमा तक फोरलेन सड़क निर्माण करने की योजना बनाई थी। हालांकि यह प्रोजेक्ट सड़क के चौड़ीकरण में पेड़ कटने की अनुमति न मिलने के चलते लटक गया। अब छह साल बाद सुप्रीम कोर्ट से इसकी स्वीकृति मिलने के बाद पीडब्ल्यूडी ने एक बार फिर प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

138 करोड़ की आएगी लागत
मथुरा-गोवर्धन-डीग फोरलेन प्रोजेक्ट पर 138 करोड़ की लागत आ रही है। इसमें करीब 26 किलोमीटर लंबा सड़क मार्ग को सात से 17 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इसके साथ ही इस मार्ग में आने वाले सभी पुल और पुलियों का भी विस्तार किया जाना है। 

वन विभाग को दी 31 हेक्टेयर जमीन
पीडब्ल्यूडी ने मथुरा-गोवर्धन-डीग मार्ग के लिए 1803 पेड़ काटने की अनुमति के एवज में 31 हेक्टेयर जमीन प्रदान की है। इस पर कटने वाले पौधों से 10गुना अधिक पौधे लगाए जाने हैं। इसके लिए पीडब्ल्यूडी द्वारा वन विभाग को तय धनराशि आवंटित की जा रही है। जमीन के लिए दो करोड़ दिए जा चुके हैं।

डीग सीमा पर बनेगा प्रवेश द्वार
राजस्थान की ओर से गोवर्धन और मथुरा आने वालों के लिए डीग सीमा पर पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड एक सुंदर प्रवेश द्वार का निर्माण करने जा रहा है। यह द्वारा डीग-गोवर्धन फोरलेन मार्ग पर बनेगा। 

पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड मथुरा के एक्सईएन सनसवीर सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से पेड़ काटने की अनुमति मिल चुकी है। इसी के साथ इस लंबित परियोजना पर काम शुरू कर दिया गया है। 138 करोड़ की इस परियोजना के तहत गोवर्धन के लिए उत्तर प्रदेश और राजस्थान के लिए फोरलेन मार्ग का निर्माण होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed