फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra defeat aligarh with huge difference

आगरा ने अलीगढ़ को बड़े अंतर से हराया

Sat, 22 Aug 2015 02:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा Updated Sat, 22 Aug 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
agra defeat aligarh with huge difference
एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को प्रदेशीय समन्वय जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज हुआ। पहले दिन आगरा मंडल की टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। अलीगढ़ मंडल को एकतरफा मुकाबले में 56-06 के अंतर से पराजित किया। आगरा की ओर सिमरन सिंह, आरती और गुड़िया ने बढ़िया खेल दिखाया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में प्रदेश के 14 मंडलों की टीमें शिरकत कर रही हैं। उद्घाटन मैच इलाहाबाद और लखनऊ मंडल के बीच हुआ। इलाहाबाद ने लखनऊ को 37-13 अंको से परास्त किया। दूसरे मैच में आगरा ने अलीगढ़ पर जीत दर्ज की। गोरखपुर ने मिर्जापुर को 22-01 के बड़े अंतर से हराया। वहीं सहारनपुर की टीम ने आजमगढ़ मंडल को एकतरफा मुकाबले में 35-01 अंकों से पराजित किया। इसके बाद मेरठ मंडल ने मुरादाबाद को 48-10 से, वाराणसी ने फैजाबाद मंडल की टीम को 29-02 से हराया। सातवें मैच में कानपुर की टीम ने आजमगढ़ को 28-11 से और आखिरी मैच में झांसी की टीम ने मिर्जापुर को 26-10 के अंक से पराजित किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का उद्घाटन नगर मजिस्ट्रेट रेखा एस. चौहान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। कार्यक्रम में सीआईएसएफ के कमांडेंट सुधीर कुमार, श्वेतांजलि, कबड्डी संघ के प्रदेश सचिव राजेश कुमार सिंह, रेफरी बोर्ड के चेयरमैन प्रेम प्रकाश चौरसिया, अशोक जैन सीए अतिथियों के रूप में मौजूद रहे। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी चंचल मिश्रा और उप क्रीड़ा अधिकारी एसएस चौहान ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन राहुल चोपड़ा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed