फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Deepti Sharma lead India Red team in Women's T20 challenger trophy

वूमेंस टी20 चैलेंजर ट्रॉफी: इंडिया रेड की कमान संभालेंगी आगरा की दीप्ति शर्मा

Fri, 03 Aug 2018 12:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 03 Aug 2018 12:47 PM IST
विज्ञापन
Agra Deepti Sharma lead India Red team in Women's T20 challenger trophy
क्रिकेटर दीप्ति शर्मा - फोटो : अमर उजाला
बीसीसीआई की ओर से इस साल बेंगलुरु में होने वाली वूमेंस टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी आगरा के लिए खास बन चुकी है। ताज नगरी की क्रिकेटर दीप्ति शर्मा को इंडिया रेड टीम का कप्तान बनाया गया है। 
विज्ञापन


बाएं हाथ की बल्लेबाज और दाएं हाथ की गेंदबाज दीप्ति शर्मा को क्रिकेट के इस बड़े फॉर्मेट की चैंपियनशिप में पहली बार ऐसा अवसर मिला है। चैलेंजर ट्रॉफी 21 अगस्त तक चलेगी। 
विज्ञापन


बीसीसीआई की ओर से हर साल आयोजित होने वाली इस ट्रॉफी में इंडिया रेड के साथ इंडिया ब्लू और इंडिया ग्रीन की टीमें भी खेलेंगी। दीप्ति ने 15 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 14 विकेट लिए हैं। साथ ही 93 रनों का योगदान भी दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगी'

दीप्ति शर्मा का कहना है कि इंडिया रेड की कमान उनके हाथों में सौंपकर चयनकर्ताओं ने उनमें विश्वास जताया है। वो अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करेंगी। 

उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश रहेगी कि इस बार उनकी कप्तानी में इंडिया रेड वूमेंस टी-20 चैलेंज ट्रॉफी पर कब्जा करे। इंडिया ब्लू का कप्तान मिताली राज को बनाया गया है, जबकि इंडिया ग्रीन की कप्तानी वेदा कृष्णामूर्ति को सौंपी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed