फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Corona Virus Update Patients Died And 24 New Corona Positive Found After Unlock

आगरा कोरोना वायरस: अनलॉक होते ही बढ़ा संक्रमण, 422वीं मौत, 24 घंटे में दोगुने बढ़े मरीज

Thu, 03 Jun 2021 08:45 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 03 Jun 2021 08:45 AM IST
सार

24,884 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। जिले में 263 सक्रिय मरीज हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या 600 होने पर सरकार उन जिलों में दोबारा कोरोना कर्फ्यू लगाने का आदेश दे चुकी है।

विज्ञापन
Agra Corona Virus Update Patients Died And 24 New Corona Positive Found After Unlock
कोरोना वायरस: जांच कराता युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कोरोना कर्फ्यू हटते ही बुधवार को मंगलवार की तुलना में दोगुने मरीज मिले हैं। वहीं 422वीं मौत हो गई। पिछले 24 घंटे में  8229 सैंपल के सापेक्ष 24 नए मरीज चिन्हित हुए हैं। मंगलवार को 13 मरीज मिले थे। पांच दिन बाद नए मरीज बढ़े हैं। इससे पहले 28 मई को 24 मरीज मिले थे।

विज्ञापन


कुल मरीजों की संख्या अब 25,569 है। जिनमें 28 नए समेत कुल 24,884 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। जिले में 263 सक्रिय मरीज हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या 600 होने पर सरकार उन जिलों में दोबारा कोरोना कर्फ्यू लगाने का आदेश दे चुकी है।

विज्ञापन

टूट चुका है पिछले साल का रिकॉर्ड
अप्रैल और मई में कोरोना की दूसरी लहर ने पिछले साल के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। पिछले साल की तुलना में अप्रैल में 18 गुना और मई में 15 गुना संक्रमित बढ़े हैं। जबकि अप्रैल में पांच गुना और मई में तीन गुना अधिक लोगों की मौत हो गई। जिला प्रशासन ने मंगलवार को मार्च 2020 से मई 2021 तक मासिक संक्रमण, सैंपलिंग और मृतकों मरीजों की रिपोर्ट जारी करते हुए यह खुलासा किया है।

पिछले साल सबसे ज्यादा संक्रमित सितंबर में मिले थे। तब 71754 लोगों की जांच में 2859 मरीज मिले और 24 मरीजों की मृत्यु हुई थी। जबकि इस साल अप्रैल में सबसे ज्यादा 1,14965 लोगों की जांच में 9718 मरीज मिले हैं और 158 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले साल अप्रैल की तुलना में इस बार संक्रमितों की संख्या 18 गुना और मृतकों की संख्या पांच गुना बढ़ी है। तब अप्रैल में 5738 लोगों की जांच में 537 मरीज मिले और 32 ने दम तोड़ा। 

पिछले साल मई में 6809 लोगों की जांच में 340 मरीज मिले और 26 की मौत हो गई थी। इस साल में मई में 15 गुना अधिक मरीज और तीन गुने से ज्यादा मरीजों की मौत हुई है। इस बार मई में 1,97376 लोगों की जांच में 5090 मरीज मिले हैं। 85 मरीजों की मौत हुई है। 

कोरोना संक्रमण: दो महीने में दूसरी लहर ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, अप्रैल में 18 तो मई में 15 गुना मिले संक्रमित


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed