{"_id":"61f663814ceefd66fb4a7dc2","slug":"agra-corona-virus-news-today-104-covid-posotive-reports-today-one-death-dur-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में कोरोना संक्रमण: 462वीं मौत के साथ मिले 104 नए पॉजिटिव, एक हजार से कम हुई सक्रिय मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में कोरोना संक्रमण: 462वीं मौत के साथ मिले 104 नए पॉजिटिव, एक हजार से कम हुई सक्रिय मरीजों की संख्या
Sun, 30 Jan 2022 03:38 PM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 30 Jan 2022 03:38 PM IST
सार
जिला प्रशासन का कहना है कि लोग मास्क पहनकर निकलें और कोरोना के प्रोटोकॉल का पालन करें।
विज्ञापन
कोरोना वायरस: सैंपल लेता कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में रविवार को 104 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, वहीं एक मौत भी दर्ज हुई है। ताजनगरी में अब सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 867 रह गई है। वहीं 462 मरीजों की अब तक मौत हुई है। जिला प्रशासन द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को 5338 सैंपट टेस्ट हुई जिसमें 104 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। वहीं जनपद में पिछले 24 घंटे में 330 लोग स्वस्थ्य घोषित किए गए हैं।
ये है वैक्सीन और सैंपल के आंकड़े
जिला प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना के अब तक 35220 मरीज मिले हैं। जबकि 33894 सही हो चुके हैं। 23 लाख से अधिक सैंपल टेस्ट हो चुके हैं। कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक अब तक 34 लाख से अधिक लोगों को लग चुकी है। वहीं 20 लाख से अधिक लोग दूसरी डोज ले चुके हैं। 17 हजार से अधिक किशोरों का टीकाकरण हुआ है।
इससे पहले शनिवार को हुई थी मौत
अछनेरा निवासी 64 वर्षीय कोरोना संक्रमित व्यक्ति की शनिवार को मौत हुई थी। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया था कि अछनेरा निवासी व्यक्ति अस्थमा रोगी था। संक्रमित होने के बाद सांस लेने में तकलीफ बढ़ने पर उपचार के लिए भर्ती हुआ। अस्पताल में मृत्यु हो गई। जिला प्रशासन का कहना है कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ। 60 वर्ष से अधिक आयु के लोग टीके की तीसरी खुराक लें। सार्वजनिक स्थानों पर कोविड प्रोटोकॉल, मास्क व उचित दूरी का पालन करें।
विज्ञापन
मरीज कम होने पर व्यवस्था बदली
आगरा में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या एक हजार से कम हो गई है। जिला प्रशासन ने कहा है कि एक हजार से कम सक्रिय मरीज होने के कारण तत्काल प्रभाव से लागू पुरानी व्यवस्था को स्थगित किया गया है।