{"_id":"5a84775b4f1c1bcb268b9e9f","slug":"agra-complaint-with-the-police-of-the-young-man-entering-the-house","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लड़की के घर में इश्क फरमा रहा था मजनू, मचा चोर-चोर का शोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़की के घर में इश्क फरमा रहा था मजनू, मचा चोर-चोर का शोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 15 Feb 2018 06:35 AM IST
विज्ञापन
up police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में वेलेंटाइन डे पर एक युवक को अपने पड़ोस की किशोरी से मिलने उसके घर जाना भारी पड़ गया। किशोरी के घरवाले आ गए। उन्होंने गेट खटखटाया तो किशोरी ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।
घरवालों के शोर मचाने पर काफी संख्या में मौके पर लोग जुट गए। युवक किसी तरह छत के रास्ते से भाग निकला। किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर दी है।
मामला थाना लोहामंडी क्षेत्र का है। 16 वर्षीय किशोरी बुधवार दोपहर को घर पर अकेली थी। उसके मां-बाप बाजार गए थे। भाई भी काम से चला गया। किशोरी से मिलने पड़ोस में रहने वाला युवक आया।

युवक के आने पर किशोरी ने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसी बीच किशोरी का भाई आ गया। उसने गेट खटखटाया। मगर, गेट नहीं खुला। उसे लगा कि घर में चोर घुस आए हैं।
इस पर उसने शोर मचा दिया। मोहल्ले के लोग जुट गए। यह देखकर किशोरी से मिलने आया युवक छत के रास्ते से भागने लगा। लोगों ने उसका पीछा किया, लेकिन पकड़ नहीं सके।
बाद में किशोरी के परिवारीजनों ने युवक के घर पर हंगामा किया। उन्होंने युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामला प्रेम संबंध है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।