फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra commissioner warns CMOs of three districts on poor progress in sterilization and awareness

आगरा: नसबंदी एवं जागरूकता में खराब प्रगति पर तीन जिलों के सीएमओ को चेतावनी, आयुक्त ने मांगा जवाब

Tue, 14 Dec 2021 01:08 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 14 Dec 2021 01:08 AM IST
सार

आयुक्त अमित गुप्ता ने परिवार नियोजन की पुरुष एवं महिला नसबंदी, लाभार्थियों के भुगतान की सतत समीक्षा के निर्देश संबंधित जिलों के सीडीओ को दिए हैं। वहीं खराब प्रगति पर आगरा, आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद के सीएमओ को चेतावनी जारी की। 

विज्ञापन
Agra commissioner warns CMOs of three districts on poor progress in sterilization and awareness
बैठक में आयुक्त अमित गुप्ता व अधिकारीगण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा मंडल के आयुक्त अमित गुप्ता ने सोमवार को परिवार नियोजन एवं स्वास्थ्य योजनाओं की खराब प्रगति पर आगरा, मथुरा व फिरोजाबाद जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को चेतावनी जारी करते हुए जवाब मांगा है। नसबंदी एवं जागरूकता के मामले में तीनों जिलों की प्रगति से आयुक्त नाराज नजर आए। तीनों सीएमओ को स्वास्थ्य योजनाओं के प्रति जिम्मेदारी से काम करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


आवास आवंटन की स्थिति जानी
आयुक्त सभागार में दोपहर 11 बजे शुरू हुई बैठक में नरायच एवं शास्त्रीपुरम में आवास आवंटन की स्थिति विकास प्राधिकरण से पूछी गई। एडीए अधिकारियों ने बताया कि 34 आवास शेष हैं। जिनकी आवंटन प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कांशीराम योजना के तहत बने जिन भवनों में पानी, बिजली व्यवस्था नहीं हैं, वहां तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन

निर्माणाधीन परियोजनाओं में रुकावट आने पर तत्काल पत्राचार करने एवं कार्यों को समय पर पूर्ण कराने के आदेश दिए हैं। गोशालाओं में रखी दुधारू गायों को जरूरतमंद लोगों को दिए जाने से पहले सभी कार्यवाही पूर्ण होने के बाद ही सुपुर्द करने को कहा है। कमिश्नर ने जर्जर भवनों के ध्वस्तीकरण में तेजी लाने और ऐसे भवनों में कक्षाएं नहीं लगाने के निर्देश भी दिए हैं। बैठक में चारों जिलों के डीएम व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

जांच और लैब क्षमता बढ़ाने को कहा
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए आरटीपीसीआर जांचें व लैब क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। आशा व स्वास्थ्य कार्यकत्रियों द्वारा फील्ड में भरे जा रहे प्रपत्रों मूल्यांकन करने, आयुष्मान योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाने एवं स्वास्थ योजनाओं के सत्यापन के लिए सीडीओ को नामित किया है।

20 दिसंबर तक पूरी करें सड़क
आयुक्त अमित गुप्ता ने बोदला एवं अलबतिया मार्ग पर निर्माणाधीन सड़क कार्य को हर हाल में 20 दिसंबर तक पूरा करने के आदेश  कार्यदायी संस्थाओं को दिए हैं। क्षेत्रीय लोगों ने सड़क खोदने के बाद बनाने में हो रही देरी को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी।

तीन दिन में मांगी रिपोर्ट
50 लाख से 50 करोड़ रुपये तक लागत की निर्माण परियोजनाओं की तकनीकी रिपोर्ट पेश नहीं की गई। चारों जिलों के डीएम से तीन दिन में निरीक्षण आख्या एवं पाई गई कमियों के संबंध में की गई कार्यवाही की रिपोर्ट मांगी है। सीडीओ से कहा, अनाथ आश्रमों में निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जाएं।

धूल का स्थायी समाधान निकालें
नगर निगम को शहरी क्षेत्र में साफ-सफाई में गति लाने के निर्देश दिए हैं। आयुक्त ने कहा, कहीं अधिक समय तक कूड़ा व कचरा न पड़ा रहे। सड़क किनारे उड़ने वाली धूल को रोकने के लिए स्थायी समाधान निकाला जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed