{"_id":"638f252ce19a3e76d928e5ab","slug":"agra-comic-poet-pawan-agri-will-be-a-celebrity-guest-in-global-pride-conclave-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: पवन आगरी बैंकॉक में फहरायेंगे ताजनगरी का परचम, ग्लोबल प्राइड कॉन्क्लेव-2022 में होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: पवन आगरी बैंकॉक में फहरायेंगे ताजनगरी का परचम, ग्लोबल प्राइड कॉन्क्लेव-2022 में होंगे शामिल
Tue, 06 Dec 2022 04:49 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 06 Dec 2022 04:49 PM IST
सार
आराधना के संस्थापक अध्यक्ष कवि पवन आगरी ग्लोबल प्राइड कॉन्क्लेव-2022 में बतौर सेलेब्रिटी गेस्ट शामिल होंगे। यह आयोजन थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में हो रहा है।
विज्ञापन
हास्य कवि एवं व्यंग्यकार पवन आगरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल टीवी चैनलों पर लोकप्रियता हासिल करने वाले आगरा के हास्य कवि एवं व्यंग्यकार पवन आगरी आठ दिसंबर को विदेशी जमीं पर ग्लोबल प्राइड कॉन्क्लेव-2022 में बतौर सेलेब्रिटी गेस्ट थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में ताजनगरी का परचम लहरायेंगे।
विज्ञापन
नामचीन संस्था आराधना के संस्थापक अध्यक्ष कवि पवन आगरी पिछले वर्ष उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के हाथों ब्रजरत्न अवार्ड से सम्मानित हो चुके हैं। अपने सियासी तंजों और हास्य व्यंग्य की रचनाओं के लिए उन्हें उज्जैन का प्रतिष्ठित 'टेपा सम्मान' भी प्राप्त हो चुका है।
विज्ञापन
मॉरीशस के तत्कालीन राष्ट्रपति अनिरुद्ध जगन्नाथ उनकी हास्य-व्यंग्य सीडी का विमोचन मॉरीशस के राष्ट्रपति भवन में कर चुके हैं। पवन आगरी सोनी एंटरटेनमेंट के हास्य कवि मुकाबले के उपविजेता बनने के साथ साथ सब टीवी चैनल पर 'छुपा रुस्तम अवार्ड' से भी अलंकृत हो चुके हैं।
विज्ञापन
दुबई के अंतर्राष्ट्रीय मुशायरे कवि सम्मेलन में पवन आगरी का शिरकत करना भी उनकी एक बड़ी उपलब्धि है। इन दिनों वो आज तक चैनल के 'गुड न्यूज टूडे' पर प्रति सप्ताह प्रसारित स्टार एंकर नवज्योत रंधावा द्वारा संचालित कवि सम्मलेन में भी निरंतर धूम मचाए हुए हैं।