{"_id":"690d6631afec5c16f203027f","slug":"agra-college-releases-llb-merit-list-2025-counseling-from-12-november-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra College: एलएलबी की मेरिट लिस्ट जारी, 12 नवंबर से काउंसलिंग; जानें किस वर्ग की कितनी रही कटऑफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra College: एलएलबी की मेरिट लिस्ट जारी, 12 नवंबर से काउंसलिंग; जानें किस वर्ग की कितनी रही कटऑफ
Fri, 07 Nov 2025 08:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 07 Nov 2025 08:53 AM IST
सार
आगरा कॉलेज में विधि की मेरिट सूची जारी कर दी है। मेरिट में आने वाले अभ्यर्थियों की 12 नवंबर से काउंसलिंग शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
आगरा कॉलेज Agra College
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आगरा कॉलेज ने शैक्षणिक सत्र 2025–26 की एलएलबी प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए कट ऑफ (मेरिट लिस्ट) सूची जारी कर दी गई है। 12 से काउंसलिंग होगी। अभ्यर्थियों को अनिवार्य रूप से मूल शैक्षणिक प्रमाणपत्रों को साथ में लाना होगा। कट ऑफ मेरिट सूची वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी है।
प्राचार्य प्रो. चित्र कुमार गौतम ने बताया कि एलएलबी प्रथम वर्ष में 300 सीटें हैं। काउंसलिंग का आयोजन विधि संकाय में सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा। मेरिट में स्थान बनाने वाले अभ्यर्थी अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र साथ लेकर आएं। इसमें हाईस्कूल, इंटरमीडिएट एवं स्नातक अंकपत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, समर्थ वेब पंजीकरण, ट्रांसफर सर्टिफिकेट, कॉलेज ऑनलाइन फॉर्म की प्रति, 425 रुपये की रसीद और दो पासपोर्ट आकार के फोटो साथ लाना अनिवार्य है।
विधि प्रवेश संयोजक प्रो. रीता निगम ने बताया कि निर्धारित तिथि पर उपस्थित न होने वाले अभ्यर्थियों का प्रवेश का दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा। मीडिया समन्वयक डॉ. गौरव कौशिक ने बताया कि प्रवेश प्राप्त होने के बाद 5 कार्य दिवस में प्रवेश शुल्क जमा न करने पर अभ्यर्थी का प्रवेश निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
वर्ग कट ऑफ मेरिट काउंसलिंग तिथि
सामान्य वर्ग 154.05 12 नवंबर
अन्य पिछड़ा वर्ग 146.30 13 नवंबर
अनुसूचित जाति 142.78 13 नवंबर
अनुसूचित जनजाति 137.80 13 नवंबर
ईडब्ल्यूएस 133.92 14 नवंबर