{"_id":"5c55a45ebdec22270f4fc742","slug":"agra-coldest-city-of-uttar-pradesh-on-saturday","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में सबसे ठंडा रहा आगरा, कोहरे की चादर से ढका शहर, सड़कों पर रेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में सबसे ठंडा रहा आगरा, कोहरे की चादर से ढका शहर, सड़कों पर रेंगे वाहन
Sat, 02 Feb 2019 07:38 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 02 Feb 2019 07:38 PM IST
विज्ञापन
कोहरे के कारण सड़कों पर रेंगकर चले वाहन
शनिवार को आगरा प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। मेरठ सबसे सर्द शहरों की सूची में दूसरे नंबर पर और अलीगढ़ तीसरे नंबर पर रहा। रात से ही शुरू हुआ कोहरा शनिवार सुबह बेहद घना हो गया।
दिन में सर्द हवाओं के चलने से ठिठुरन बनी रही। बादलों की लुकाछिपी और कोहरे की घनी चादर छाए रहने से दोपहर एक बजे के बाद सूर्यदेव नजर आए। दिन में पारा सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया।
शनिवार सुबह घने कोहरे के कारण दृश्यता महज 100 मीटर रही। दोपहर तक कोहरा छाया रहा। दोपहर में सूर्यदेव के निकलने के बाद दृश्यता बढ़ी, लेकिन शाम को पांच बजे के बाद फिर से कोहरा छाना शुरू हो गया।
विज्ञापन
रात आठ बजे कोहरे के कारण दृश्यता फिर कम हो गई। अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस नीचे 16.6 डिग्री पर रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री नीचे है।

Trending Videos
दोपहर तक नजर न आया ताज
घने कोहरे के कारण वीकएंड पर ताजमहल का दीदार करने आए सैलानियों को परेशानी हुई। सुबह सेंट्रल टैंक तो क्या, चमेली फर्श से भी ताज साफ नजर नहीं आया। कोहरे की चादर में लिपटा हुआ ताजमहल दोपहर में सूर्यदेव के निकलने के बाद ही नजर आ सका। दोपहर बाद एक बजे से चार बजे तक ही ताज का अक्श सेंट्रल टैंक से फोटोग्राफी में नजर आ सका।
बुधवार से फिर बारिश के आसार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक रविवार को भी बादल छाए रह सकते हैं। दोपहर में बादलों की लुकाछिपी बनी रहेगी, वहीं सुबह घना कोहरा छाया रहने के आसार हैं। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के बाद 6 से 8 फरवरी के बीच फिर से बारिश होने के आसार बन रहे हैं। तेज हवाओं के साथ गरज चमक संग बारिश का अनुमान रहेगा।
शहर तापमान
आगरा 16.6 डिग्री
मेरठ 16.9 डिग्री
अलीगढ़ 17 डिग्री