फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra coaching center owner arrested in vyapam case

व्यापमं का 'मुन्ना भाई' आगरा में चला रहा था कोचिंग सेंटर, सीबीआई ने दबोचा

Sat, 18 Nov 2017 08:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Sat, 18 Nov 2017 08:28 AM IST
विज्ञापन
agra coaching center owner arrested in vyapam case
CBI
मध्य प्रदेश के चर्चित व्यापमं घोटाले में सीबीआई ने शुक्रवार को भगवान टाकीज से कोचिंग सेंटर संचालक को गिरफ्तार कर लिया। उस पर  ‘मुन्ना भाई’ की तरह दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देने का आरोप है। इसमें वह पहले जेल जा चुका है। 
विज्ञापन


इसके बाद तारीख पर न जाने के चलते उसके गैर जमानती वारंट जारी हो गए थे। इसी में उसे पकड़ा गया है। उधर इस कार्रवाई का पता चलते ही उसके कोचिंग सेंटर के छात्रों ने हंगामा कर दिया। सीबीआई की टीम बड़ी मुश्किल से उसे ले जा पाई।
विज्ञापन


यह मामला पांच साल पुराना है। मध्य प्रदेश में इंजीनियरिंग और एमबीबीएस में मुन्ना भाइयों ने परीक्षा दी थी। इसकी जांच सीबीआई कर रही है। कई आरोपियों और गवाहों की संदिग्ध हालात में मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों ने सीबीआई को घेरा

इसमें अलीगढ़ के इगलास के परता नगरा का निवासी धर्मेन्द्र सिंह जाट भी आरोपी है। उसका धर्मेन्द्र सर क्लासेज नाम से भगवान टाकीज के पास कोचिंग सेंटर है। वह गणित पढ़ाता है।

उसकी गिरफ्तारी के लिए ग्वालियर से सीबीआई की टीम पहुंची। उसे जैसे ही पकड़ा गया, कोचिंग सेंटर पर मौजूद छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया। सीबीआई अफसर की गाड़ी के सामने छात्र खड़े हो गए। 

इस पर थाना न्यू आगरा से पुलिस बुलाई गई। छात्रों को अलग किया गया। तब जाकर धर्मेन्द्र सिंह की गिरफ्तारी हो पाई। उसे ग्वालियर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

एक से बढ़कर एक मुन्ना भाई

व्यापमं घोटाले में एसएन मेडिकल कॉलेज के पूर्व छात्र भी फंसे हैं। इन पर भी दूसरों की जगह परीक्षा देने का आरोप है। सीबीआई से पहले जांच करने वाली एसआईटी ने तीन छात्रों को गिरफ्तार भी किया था। हाल ही में सीबीआई ने एसएन से एमबीबीएस से छात्रों का पिछले दस सत्रों का रिकार्ड मांगा है।

व्यापमं जैसे मामले शहर में भी कई बार सामने आ चुके हैं। यूपी पुलिस की कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में 50 अभ्यर्थी दूसरे की जगह दौड़ लगाते हुए पकड़े गए थे। इसके बाद दरोगा की परीक्षा में भी मुन्नाभाई पकड़े गए। यह परीक्षा स्थगित कर दी गई। इसी तरह एसएससी की परीक्षा में मुन्ना भाई गिरफ्तार किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed