फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Club Sports Festival: Lawn Tennis Competition Winners Honoured

आगरा क्लब खेल महोत्सव: लॉन टेनिस प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला सम्मान

Wed, 05 Aug 2026 02:32 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Agra Club Sports Festival: Lawn Tennis Competition Winners Honoured
लॉन टेनिस प्रतियोगिता के विजेता 
आगरा। आगरा क्लब खेल महोत्सव के तहत चल रही लॉन टेनिस प्रतियोगिता का क्लब परिसर में मंगलवार को समापन हुआ। मुख्य अतिथि आरबी सिंह एवं संदीप अग्रवाल ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में अरिहन, मान्या, हरीश, वैभव और अभिषेक जैन आदि खिलाड़ियों ने खिताब जीते।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के अंडर-10 बालक एकल में मीवान खुराना विजेता, शिवांग अग्रवाल उपविजेता तथा कृषिव मित्तल तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-15 बालक एकल में अरिहन वर्मा ने खिताब जीता। सात्विक शर्मा दूसरे और समृद्ध अग्रवाल तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-15 बालिका एकल में सिया मोहन प्रथम, शिविका जैन द्वितीय व व्यंका अग्रवाल तृतीय रहीं। अंडर-19 बालक युगल में अरिहन वर्मा और सात्विक शर्मा की जोड़ी विजेता रही, जबकि प्रकृत अग्रवाल एवं केशव खंडेलवाल की जोड़ी उपविजेता बनी।
विज्ञापन

महिला ओपन एकल में मान्या यादव प्रथम, समिका खंडेलवाल द्वितीय, मोहिनी गर्ग तृतीय रहीं। सदस्य पुरुष एकल में हरीश कुमार विजेता और श्रेष्ठ सेहरा उपविजेता रहे। पुरुष युगल में वैभव जैन एवं अभिषेक जैन की जोड़ी ने खिताब अपने नाम किया। ओपन पुरुष एकल में नीरज बसंतानी विजेता, दयाल प्रसाद एस. उपविजेता तथा शरद गोयल तीसरे स्थान पर रहे। ओपन पुरुष युगल में डॉ. अजय एबलमाल एवं अक्षित माल की जोड़ी विजेता बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

90 वर्ष संयुक्त आयु वर्ग युगल में डॉ. वीके खंडेलवाल एवं नरेंद्र भारद्वाज की जोड़ी प्रथम रही। 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग एकल में डॉ. गौरव खंडेलवाल विजेता व डॉ. अजय एबलमाल उपविजेता रहे। 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग एकल में मेहर प्रसाद विजेता और डॉ. संदीप अग्रवाल उपविजेता बने। विशेष वेटरन युगल वर्ग में भी डॉ. वीके खंडेलवाल एवं नरेंद्र भारद्वाज की जोड़ी ने खिताब अपने नाम किया। समारोह में खेल निदेशक ग्रुप कैप्टन किंशुक कुमार, मानद सचिव राहुल पालीवाल, रसोई निदेशक सौरभ अग्रवाल, लॉन टेनिस संयोजक कमल चौधरी, प्रबंध समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed