फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra City Railway Station Heritage Status And Rail Museum Written Letter To Pm Office

आगरा सिटी रेलवे स्टेशन: रेल संग्रहालय और हेरिटेज दर्जा देने के लिए प्रधानमंत्री दफ्तर लिखी चिट्ठी

Sat, 28 Aug 2021 12:02 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 28 Aug 2021 12:02 AM IST
सार

वरिष्ठ पत्रकार राजीव सक्सेना ने भी पीएमओ को ऑनलाइन हेरिटेज स्टेशन बनाने के प्रस्ताव को भेजा है। रेल मंत्रालय ने इस मामले पर अभी उन्हें कोई जवाब नहीं दिया है।

विज्ञापन
Agra City Railway Station Heritage Status And Rail Museum Written Letter To Pm Office
आगरा सिटी रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के 118 साल पहले वर्ष 1903 में बने आगरा सिटी रेलवे स्टेशन को हेरिटेज का दर्जा देने और रेल संग्रहालय के रूप में तैयार करने की मांग प्रधानमंत्री कार्यालय और रेलवे मंत्रालय तक पहुंचाई गई है। नेशनल चैंबर आफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के साथ शहर की अन्य व्यापारिक और सामाजिक संस्थाओं ने भी सिटी स्टेशन को विरासत के रूप में सहेजने और संग्रहालय में रेलवे का इतिहास बयां कराने के लिए व्यवस्थाएं करने की मांग उठाई है।

विज्ञापन

नेशनल चैंबर ने प्रधानमंत्री कार्यालय और रेल मंत्रालय को सिटी स्टेशन को हेरिटेज का दर्जा देने के लिए पत्र भेजा है। वरिष्ठ पत्रकार राजीव सक्सेना ने भी पीएमओ को ऑनलाइन हेरिटेज स्टेशन बनाने के प्रस्ताव को भेजा है। रेल मंत्रालय ने इस मामले पर अभी उन्हें कोई जवाब नहीं दिया है। चैंबर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल के मुताबिक रेलवे सिटी स्टेशन को धरोहर के रूप में दर्जा दे और सघन पौधरोपण केसाथ म्यूजियम में बदले। दिल्ली में हर स्तर पर इस मांग को उठाएंगे।
विज्ञापन


76 लाख रुपये से रेलवे कराएगा रखरखाव
गुजराती कारीगरों के बनाए आगरा सिटी रेलवे स्टेशन की जर्जर इमारत की मरम्मत पर रेलवे 76 लाख रुपये खर्च करेगा। जर्जर हो चुके भवन, दीवारें और यात्री प्रतीक्षालय की मरम्मत कराई जा रही है। राजा की मंडी ट्रैक पर अंधेरी सुरंग के दोनों किनारों से मलबा, झाड़ियों को भी साफ कराने का काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुर्वेदिक औषधियों का बनाया जाए पार्क- लोकस्वर
आगरा सिटी रेलवे स्टेशन को हेरिटेज स्टेशन का दर्जा देने के साथ यहां खाली पड़ी 4 हेक्टेयर जमीन पर आयुर्वेदिक औषधियों का पार्क विकसित करने की मांग लोकस्वर संस्था ने की है। अध्यक्ष राजीव गुप्ता के मुताबिक रेल मंत्रालय से उनकी मांग है कि आयुर्वेदिक दवाओं में काम आने वाले पौधों को यहां लगाया जाए। इस जमीन पर पौधरोपण पुराने शहर के लिए फेंफड़ों का काम करेगा। इस जंगल से पुराने शहर के रहने वालों को भरपूर ऑक्सीजन मिल सकेगी।

आगरा महत्वपूर्ण शहर है
ब्रिटिश भारत में आगरा सबसे पुराने और महत्वपूर्ण शहरों में एक रहा है। यहां सबसे पुरानी रेलवे लाइनें, स्टेशन और रेल ब्रिज हैं। उनके बारे में म्यूजियम में बताया जा सकता है। -बृजेश पंडित, अध्यक्ष, संकल्प संस्था

नई पीढ़ी को जानकारी मिलेगी

दिल्ली में संसद भवन, इंडिया गेट समेत लुटियन जोन की इमारतों के लिए लाल पत्थर धौलपुर से गया था। उस दौर के पत्र, फोटो और रजवाड़ों से जुड़ी लाइनों का इतिहास सिटी स्टेशन के संग्रहालय में प्रदर्शित किया जाए तो नई पीढ़ी को नई जानकारियां मिलेंगी। -राजीव सक्सेना, वरिष्ठ पत्रकार

यह धरोहर है, सहेजी जाए

100 साल तक आगरा सिटी स्टेशन ताजनगरी के हर घर से जुड़ा रहा है। यह धरोहर है और उसी रूप में सहेजी जाए। रेलवे यहां म्यूजियम बनाए ताकि रेलवे के 150 साल के इतिहास से इस क्षेत्र के लोग रूबरू हो सकें। यहां पर्यटक भी खूब आएंगे। - गोविंद अग्रवाल, अध्यक्ष, आगरा मंडल व्यापार संगठन

आगरा: जूतों के बीच छिपाकर लाई हरियाणा की शराब जब्त, ट्रक पर लगाई फर्जी नंबर प्लेट, 225 पेटियां पकड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed