फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra captured the trophy

आगरा ने किया ट्रॉफी पर कब्जा

Thu, 06 Jan 2022 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Agra captured the trophy
आगरा ने किया ट्रॉफी पर कब्जा
विज्ञापन

टूंडला। श्री हरि शंकर दीक्षित मेमोरियल अखिल भारतीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में जेएस ढिल्लन एकेडमी आगरा व किड्स कॉर्नर फिरोजाबाद के बीच मैच खेला गया। आगरा ने फिरोजाबाद को छह विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। मैन ऑफ द मैच रितिक को दिया गया।
शुभारंभ डीटीएम जे संजय कुमार ने किया। किड्स कॉर्नर फिरोजाबाद के कप्तान शोएब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पूरी टीम 24.5 ओवर में 154 रन बनाकर आउट हो गई। बल्लेबाज वकार अहमद ने 36 रन, लवी ने 32 व मुकुल ने 28 रन बनाए। जेएस ढिल्लन एकेडमी आगरा के गेंदबाज शेखर ने 4, अभिजीत ने 2 और तेजिंदर 1 विकेट लिया। जवाब में जेएस ढिल्लन एकेडमी आगरा के बल्लेबाजों ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 17.4 ओवरों में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। बल्लेबाज रितिक ने 54, सतेंद्र व सक्षम ने 32 व 28 रन बनाए।
विज्ञापन

किड्स कॉर्नर के गेंदबाज जिशान ने 2, शोएब व लवी ने 1-1 विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच रितिक को दिया गया। मुख्य अतिथि सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन ने दोनों टीमों को पुरस्कार प्रदान किए। विजेता टीम को ट्रॉफी व 21 हजार रुपये व उप विजेता टीम को 11 हजार रुपये की धनराशि दी गई। अंपायरिंग अखिल जावेद और प्रेम सागर ने की। कमेंट्री अरविंद कुमार ने की। इस दौरान डॉ. ललित मोहन जादौन, दीपक चौधरी रूपेश, टूर्नामेंट अध्यक्ष अजयराज दीक्षित, संजीव दीक्षित, जावेद अली, संजय मेवाती, दीपा सैनी आदि मौजूद रहे। टूर्नामेंट आयोजक देवेंद्र दीक्षित ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच का उद्घाटन किया
फिरोजाबाद। ग्राम नगला चयन नगला धर्म में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को मैच का उद्घाटन सपा नेता विवेक यादव ने किया। वहीं, सूरजपुर में आभार फाउंडेशन द्वारा आयोजित स्वास्थ्य संबंधित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। एडवोकेट राहुल यादव, धर्मेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed