{"_id":"636f54c0d35fa26caa1688a8","slug":"agra-cantt-station-rpf-arrested-accused-who-stole-jewellery-in-kerala","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: पंजाब के युवक ने केरल में की चोरी, आगरा में पकड़ा गया, डेढ़ लाख रुपये के जेवरात बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: पंजाब के युवक ने केरल में की चोरी, आगरा में पकड़ा गया, डेढ़ लाख रुपये के जेवरात बरामद
Sat, 12 Nov 2022 01:39 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 12 Nov 2022 01:39 PM IST
सार
पंजाब के अमृतसर निवासी युवक ने एर्नाकुलम शहर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद वहां से फरार हो गया। केरल पुलिस ने आरोपी के ट्रेन में होने की सूचना आरपीएफ को दी थी। इस पर उसे दबोच लिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केरल के एर्नाकुलम शहर से चोरी कर फरार हुए आरोपी को आगरा कैंट आरपीएफ ने शुक्रवार को पकड़ लिया। केरल पुलिस ने अपराधी के संबंध में आरपीएफ को जानकारी दी थी। आरोपी से करीब डेढ़ लाख रुपये के सोने के जेवरात बरामद हुए हैं। एर्नाकुलम पुलिस आरोपी को हिरासत में लेने के लिए आगरा आ रही है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि दोपहर ढाई बजे मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष को सूचना मिली कि आगरा कैंट आने वाली केरला एक्सप्रेस के जनरल कोच में एक चोर सफर कर रहा है। उसने एर्नाकुलम जिले के हिल पैलेस थाने के अंतर्गत एक घर से लाखों के सोने के जेवर चुराए हैं। सूचना पर आरपीएफ सक्रिय हो गई। सवा तीन बजे ट्रेन के आगरा कैंट पहुंचते ही जनरल कोच में फोटो के आधार पर आरोपी को दबोच लिया गया।
विज्ञापन
अमृतसर का रहने वाला है आरोपी
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नंदकिशोर बताया है। वह पंजाब के अमृतसर का रहने वाला है। तलाशी में आरोपी के पास से आरपीएफ को एक मोबाइल, 320 रुपये नकद और डेढ़ लाख रुपये के सोने की चेन बरामद हुई। आरोपी ने आठ नवंबर को वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद फरार हो गया।
विज्ञापन