{"_id":"682bebc316b3508cca097502","slug":"agra-cantt-banaras-vande-bharat-route-changed-number-of-coaches-increased-2025-05-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Vande Bharat Train: आगरा कैंट-बनारस वंदे भारत का बदला गया रूट, कोचों की संख्या बढ़ाई गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vande Bharat Train: आगरा कैंट-बनारस वंदे भारत का बदला गया रूट, कोचों की संख्या बढ़ाई गई
Tue, 20 May 2025 12:49 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 20 May 2025 12:49 PM IST
सार
आगरा कैंट-बनारस वंदे भारत में कोचों की संख्या बढ़ा दी गई है। अब आठ की जगह 16 कोच होगें, जिससे अधिक यात्री एक बार में सफर कर सकेंगे। वहीं इस ट्रेन का रूट भी बदला गया है।
विज्ञापन
वंदे भारत
विस्तार
ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती संख्या की वजह से रेलवे ने आगरा कैंट-बनारस वंदे भारत में अब 8 की जगह 16 कोच हो गए हैं। इससे दुगने यात्री सफर कर सकेंगे। यह 29 मई से नई सुविधा के साथ संचालित होगी।
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड ने बीते वर्ष आगरा और वाराणसी के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत की थी। गाड़ी संख्या 20176/20175 आगरा कैंट-बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस को यात्रियों ने काफी पसंद किया। वंदे भारत से लोग कानपुर, प्रयागराज और वाराणसी की यात्रा कम समय में कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
29 मई को सुबह आगरा कैंट से 16 कोच की ट्रेन का रैक पहली बार रवाना होगा। ट्रेन नियत समय पर चलेगी। इसके रूट में बदलाव किया गया है। अब 29 मई से ट्रेन आगरा कैंट, राजा की मंडी, आगरा सिटी, यमुना ब्रिज होते हुए चलेगी। पहले ट्रेन आगरा कैंट, ईदगाह जंक्शन, आगरा फोर्ट और यमुना ब्रिज के रास्ते चलती थी।