{"_id":"653b439cae3d23c7bb08c3f5","slug":"agra-builder-young-son-dies-in-road-accident-in-gurugram-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: बिल्डर के युवा बेटे की गुरुग्राम में मौत, नवरात्र में खरीदी पावर बाइक से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: बिल्डर के युवा बेटे की गुरुग्राम में मौत, नवरात्र में खरीदी पावर बाइक से हुआ हादसा
Fri, 27 Oct 2023 10:29 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 27 Oct 2023 10:29 AM IST
सार
आगरा के बिल्डर के युवा बेटे की गुरुग्राम में सड़क हादसे में मौत हो गई। नवरात्र में खरीदी पावर बाइक से के डिवाइडर से टकराने से हादसा हुआ। इसमें उसमें जान चली गई।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में दीवानी स्थित कुंवर कॉलोनी निवासी बिल्डर अनुज सिंह के 24 वर्षीय बेटे ऐश्वर्य राज सिंह की बुधवार रात को गुरुग्राम में पावर बाइक फिसलने से मौत हो गई। वह दोस्त के साथ पावर बाइक से जा रहे थे। तीव्र मोड़ पर बाइक फिसलने से डिवाइडर से टकरा गए। बिल्डर के बेटे की मौत हो गई, जबकि साथी घायल हो गया।
विज्ञापन
परिवार के करीबियों से मिली जानकारी के मुताबिक, ऐश्वर्य राज सिंह ने एमबीए किया था। वह पढ़ने में काफी होनहार थे। हाल में ही एक निजी कंपनी में नौकरी लगी थी। गुरुग्राम में ट्रेनिंग करने गए थे। पांच दिन की ट्रेनिंग शनिवार को खत्म हो जाती। इससे पहले वह नवरात्र में ही हार्ले डेविडसन बाइक खरीद कर लाए थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- Agra: महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर की घिनौनी हरकत, वीडियो बनाकर पति व रिश्तेदारों को भेजा; आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
बुधवार रात 9 बजे एश्वर्य की पिता से बात हुई। वह एटा के रहने वाले अपने दोस्त को अपनी हार्ले डेविडसन बाइक पर बैठाकर जा रहे थे। 9:30 बजे सेक्टर 44 फोर्टिस हाॅस्पिटल के पास चौराहे पर मोड़ते समय बाइक असंतुलित हो गई। इसके बाद एश्वर्य और उनके दोस्त डिवाइडर से टकरा गए।
यह भी पढ़ेंः- UP: सोते रहे घरवाले... प्रेमी संग मिल किशोरी ने किया कुछ ऐसा कि हवा हो गई नींद; भागते हुए थाने पहुंचा पिता
हादसे के दौरान दोनों के सिर पर हेलमेट था। पर, सिर में गंभीर चोट लग गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने एश्वर्य को मृत घोषित कर दिया। उनके दोस्त को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर बृहस्पतिवार तड़के परिजन पहुंच गए। पोस्टमॉर्टम के बाद शाम शव आगरा लाया गया।