फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra BJP Leader Ashfaq Saifi become chairman of UP Minorities Commission

आगरा के खाते में एक और पद: आगरा के अशफाक सैफी बने यूपी अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष

Sat, 26 Jun 2021 01:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 26 Jun 2021 01:14 AM IST
सार

अशफाक सैफी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं। वह लंबे अरसे से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा से जुड़े रहे हैं।

विज्ञापन
Agra BJP Leader Ashfaq Saifi become chairman of UP Minorities Commission
अशफाक सैफी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अशफाक सैफी को उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग का चेयरमैन बनाकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ताजनगरी को एक और तोहफा दिया है। सैफी के अध्यक्ष बनाने की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं ने उनके जगदीशपुरा स्थित आवास पर स्वागत किया। 

विज्ञापन


प्रदेश की भाजपा सरकार में जिले के लोगों को लगातार बड़ी जिम्मेदारी दी जा रही हैं। इससे पहले पूर्व मंत्री डॉ. रामबाबू हरित को उत्तर प्रदेश एससीएसटी आयोग का अध्यक्ष बनाया गया था। पिछड़ा वर्ग आयोग में भी फतेहाबाद के पार्टी कार्यकर्ता को सदस्य नामित किया गया। सैफी ने भाजपा में वार्ड अध्यक्ष से अपने सफर की शुरुआत की थी। 
विज्ञापन


वह मोर्चे में विभिन्न पदों पर तैनात रह चुके हैं। करीब 32 साल से पार्टी से जुड़े हुए हैं। उनके मनोनयन पर भाजपा जिलाध्यक्ष गिर्राज कुशवाह, महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, राजकुमार पथिक, जयराम कैम, इरफान कुरैशी, डॉ. अमित पटेल, मुकेश पिप्पल, सरफराज खान, असलम सैफी, जमील सैफी, सतीशचंद्र, वसीम कुरैशी, गजेंद्र पिप्पल ने उनका स्वागत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'अल्पसंख्यक वर्ग की शिक्षा वरोजगार के लिए काम करूंगा'
अशफाक सैफी ने कहा कि भाजपा ने एक छोटे से कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मैं पूरी ईमानदारी और मेहनत से अल्पसंख्यक वर्ग के हितों की योजनाओं को मूर्त रूप देने का काम करूंगा। मैं अल्पसंख्यक वर्ग के विकास के लिए रोजगार, शिक्षा के लिए काम करूंगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed