{"_id":"6a08e02066dc17a2f502ffaa","slug":"agra-basketball-academy-beat-rbs-48-45-agra-news-c-365-1-sagr1044-107907-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आगरा बास्केटबॉल अकादमी ने आरबीएस को 48-45 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आगरा बास्केटबॉल अकादमी ने आरबीएस को 48-45 से हराया
Sun, 17 May 2026 02:52 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 17 May 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
बास्केटबॉल मैच
आगरा। इंदिरापुरम में शनिवार को बास्केटबॉल मैच में मेजबान आगरा बास्केटबॉल अकादमी ने आरबीएस अकादमी को 48-45 के करीबी मुकाबले में हराकर जीत दर्ज की। विजेता टीम के देव राघव ने शानदार प्रदर्शन कर 13 अंक अर्जित किए। दीपक चाहर ने 11 और विशाल ने 10 अंक बनाकर अहम भूमिका निभाई।
मैच का शुभारंभ आगरा बास्केटबॉल संघ के संयुक्त सचिव डॉ. रीनेश मित्तल और बीना चौहान ने किया। मैच के निर्णायक की भूमिका नमनदीप सिंह, हरीश सारस्वत और हिमांशु भारद्वाज ने निभाई। इस दौरान विशिष्ट अतिथि पूर्व वरिष्ठ खिलाड़ी रोहित शर्मा, आशीष चौहान, पवन, श्रेयांश गौतम, डैनी यादव, अजय राणा, असलम खान, आरती भदौरिया, नीलू चौहान की भी मौजूदगी रही।