फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra baby rani maurya appointed as the governor of uttarakhand

आगरा की बेबी रानी मौर्या बनीं उत्तराखंड की राज्यपाल, जाने पूरी प्रोफाइल

Wed, 22 Aug 2018 02:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Updated Wed, 22 Aug 2018 02:37 PM IST
विज्ञापन
agra baby rani maurya appointed as the governor of uttarakhand
बेबी रानी मौर्य

भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं आगरा की पूर्व मेयर बेबी रानी मौर्य (62) को उत्तराखंड की राज्यपाल बनाया गया है। वह केके पॉल का स्थान लेंगी। मौर्य इस समय राज्य बाल आयोग की सदस्य हैं। 

विज्ञापन


पूर्व में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य भी रह चुकी हैं। एत्मादपुर से भाजपा के टिकट पर विधान सभा का चुनाव भी लड़ा था। इसमें हार मिली थी। उन्हें राज्यपाल बनाए जाने की खबर आते ही शहर के लोग खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन


बेबी रानी मौर्य का मायका बेलनगंज और ससुराल करिअप्पा रोड बालूगंज में है। उनके पति प्रदीप कुमार पंजाब नेशनल बैंक  में डायरेक्टर एवं सीनियर मैनेजर पद से सेवानिवृत्त हैं। एमए बीएड बेबी रानी मौर्य 1995 में भाजपा में शामिल हुई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वो 1995 में ही भाजपा के टिकट पर आगरा की मेयर बनी थीं। वह 1997 में भाजपा के राष्ट्रीय अनुसूचित मोर्चा की कोषाध्यक्ष थीं। उस समय रामनाथ कोविंद (वर्तमान में राष्ट्रपति) मोर्चा के अध्यक्ष थे। मौर्य 2002 में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य रहीं। इस समय अमेरिका गई हुई हैं। 

बेबी रानी मौर्य के पुत्र अभिनव मौर्य इंजीनियर हैं और अमेरिका में ही रहते हैं। उनकी बेटी अंजू मौर्य भी अमेरिका में ही रहती हैं। अंजू के पति अजय भी अमेरिका में इंजीनियर हैं। बेबी रानी मौर्य भी इस समय अमेरिका गई हुई हैं। 

परिवार के लोगों ने बताया कि बेबी को राज्यपाल बनाए जाने की सूचना फोन से दी गई है। इसके बाद वह अमेरिका से यहां आने के लिए रवाना हो गई हैं। गुरुवार को आगरा पहुंच जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed