फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra attack on police team in etmadpur

आगराः कब्जा मुक्त कराने गई पुलिस टीम पर पथराव, खुद को मकान में बंदकर बचाई जान

Sat, 23 Jun 2018 10:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एत्मादपुर (आगरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एत्मादपुर (आगरा) Updated Sat, 23 Jun 2018 10:48 AM IST
विज्ञापन
agra attack on police team in etmadpur
ईंट-पत्थर - फोटो : अमर उजाला
आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र के गांव रहनकला में शुक्रवार दोपहर को सवा बीघा जमीन से कब्जा हटाने गई तहसील की टीम और पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। चौकी प्रभारी और अन्य ने एक कमरे में छिप गए। 
विज्ञापन


आरोपियों ने कमरे का दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। बाद में थाने की फोर्स के पहुंचने पर भी पथराव करते रहे। पुलिस ने फायरिंग करके सभी को खदेड़ा। दो दरोगा, दो सिपाही और दो लेखपालों को चोट लगी हैं।
विज्ञापन


गांव गढ़ीरामी निवासी सुखदेवी भदौरिया की गांव रहनकलां में छह बीघा जमीन है। सवा बीघा जमीन पर पूरन सिंह और अन्य ने वर्ष 2009 में कब्जा कर लिया था। सुखदेवी ने जमीन से कब्जा हटाने के लिए कोर्ट की शरण ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट ने सुखदेवी के पक्ष में फैसला सुना दिया। शुक्रवार दोपहर एक बजे जमीन से कब्जा हटाने के लिए तहसीलदार प्रेमपाल सिंह नायब तहसीलदार डॉ. गजेंद्र पाल सिंह, राजस्व टीम और थाने की फोर्स के साथ पहुंचे। 

agra attack on police team in etmadpur
महिला पुलिस - फोटो : अमर उजाला
टीम ने जेसीबी से कब्जा हटाना शुरू कर दिया। तभी गांव के पूरन सिंह और प्रेमपाल सहित अन्य लोग आ गए। उनकी टीम से कहासुनी होने लगी। उक्त लोगों ने तहसील और पुलिस टीम पर पथराव कर दिया।

घरों की छत से ईंट-पत्थर फेंके। चौकी प्रभारी छलेसर अश्विनी कुमार, एसआई मुकेश कुमार, सिपाई रामधनी मौर्य और सुखदेवी के नौकर राजकुमार ने गांव में एक घर के कमरे में बंद होकर जान बचाई। 

इस दौरान आरोपियों ने कमरे का दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। चौकी प्रभारी ने पुलिस अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। इस पर सीओ एत्मादपुर अतुल कुमार सोनकर, एसडीएम अभिषेक सिंह सहित पुलिस फोर्स पहुंच गई। 

मगर, आरोपियों ने उन पर भी पथराव कर दिया। पुलिस ने हवाई फायरिंग करके सभी को खदेड़ दिया। इसके बाद कमरे में बंद पुलिस कर्मियों और अन्य को बाहर निकाला जा सका। 30 मिनट तक ग्रामीणों ने बवाल काटा। 

हटाया गया कब्जा

agra attack on police team in etmadpur
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एसपीआरए अखिलेश नरायन सिंह भी आ गए। पुलिस ने फायरिंग से इंकार किया है। एसडीएम अभिषेक कुमार ने बताया कि अवैध कब्जे को हटाने के दौरान पथराव किया गया है। 

पीड़ित सुखदेवी ने 35-36 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि उक्त घटनाक्रम के दौरान नामजद लोगों ने एसआई अश्विनी कुमार सहित पांच पुलिसकर्मियों को कमरे में बंद कर दिया और बाहर से घास-फूंस रखकर आग लगा दी। अन्य पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई और सबकों बाहर निकाला।

एसपी आरए अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि कब्जा हटाने गई तहसील की टीम और पुलिस पर पथराव किया गया है आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल जमीन से अस्थायी कब्जा हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed