फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Atalpuram township will be equipped with modern facilities

नई टाउनशिप: पानी, बिजली, गैस सब होगा भूमिगत...मुख्यमंत्री करेंगे अटलपुरम की लाॅन्चिंग, ब्रोशर भी तैयार

Sun, 20 Jul 2025 11:54 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 20 Jul 2025 11:54 AM IST
सार

आगरा में नई टाउनशिप अटलपुरम की लाॅन्चिंग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। बिजली, पेयजल, सीवरेज और गैस लाइन भूमिगत बिछाई जाएंगी। इसके अलावा डाकघर, पुलिस चौकी, हॉस्पिटल, शॉपिंग मॉल आदि भी बनेंगे।
 

विज्ञापन
Agra Atalpuram township will be equipped with modern facilities
नई टाउनशिप का प्रस्तावित माॅडल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में ककुआ और भांडई में विकसित होने जा रही नई टाउनशिप अटलपुरम की लॉन्चिंग की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शनिवार को आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) ने पहले चरण के ब्रोशर को अंतिम रूप दे दिया है। नई टाउनशिप में बिजली, पानी, गैस, सीवर व अन्य सभी लाइनें भूमिगत होंगी। खंभों पर सिर्फ स्ट्रीट लाइट चमकेंगी।
विज्ञापन


ग्वालियर हाईवे पर 138 हेक्टेयर में प्रस्तावित नई टाउनशिप को पहले चरण में 46 हेक्टेयर विकसित किया जाएगा। यूपी रेरा से रजिस्टर्ड पहले चरण में तीन सेक्टर होंगे। शनिवार को एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली ने नई टाउनशिप की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि लॉन्चिंग के लिए प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। मुख्यमंत्री लॉन्चिंग करेंगे। तिथि तय होने का इंतजार है। 
विज्ञापन

 

नई टाउनशिप में सभी तरह की अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी। बिजली, पेयजल, सीवरेज और गैस लाइन भूमिगत बिछाई जाएंगी। इसके अलावा डाकघर, पुलिस चौकी, हॉस्पिटल, शॉपिंग मॉल, आंगनबाड़ी केंद्र, कन्वेंशन सेंटर और बैंकट हॉल बनेगा। तीन सेक्टर में 10 से अधिक पार्क विकसित किए जाएंगे।

सेटेलाइट से कराई मैपिंग
नई टाउनशिप की एडीए ने सेटेलाइट मैपिंग कराई है। जीपीएस और अक्षांश व देशांतर की मदद से 138 हेक्टेयर का नक्शा तैयार हुआ है। पहले चरण के तीन सेक्टर में प्लॉटिंग व अन्य क्षेत्र का निर्धारण भी अक्षांश व देशांतर की मदद से सैटेलाइट से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed