फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Akhand Pratap Singh becomes Flying Officer in Indian Air Force

Agra: ताजनगरी के अखंड प्रताप सिंह उड़ाएंगे फाइटर जेट, भारतीय वायु सेना में बने फ्लाइंग ऑफिसर

Sat, 17 Dec 2022 08:05 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 17 Dec 2022 08:05 PM IST
सार

अखंड प्रताप सिंह के पिता भूरी सिंह भी 20 साल तक वायु सेना में सेवाएं दे चुके हैं। अखंड ने बताया कि उन्हें बचपन से ही आकाश को छूने की चाहत थी, इसलिए एयरफोर्स को ज्वाइन किया।

विज्ञापन
Agra Akhand Pratap Singh becomes Flying Officer in Indian Air Force
माता-पिता के साथ अखंड प्रताप सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के अखंड प्रताप सिंह अब आकाश की ऊंचाइयों को छुएंगे। शास्त्रीपुरम निवासी अखंड प्रताप सिंह को भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में कमीशन मिला है। शनिवार को हैदराबाद की वायु सेना अकादमी में हुई संयुक्त दीक्षांत परेड में अखंड प्रताप सिंह ने हिस्सा लिया, जिसमें उन्हें कमीशन मिला। वह वायुसेना की फाइटर स्ट्रीम में शामिल किए गए हैं।

विज्ञापन


गायत्री पब्लिक स्कूल शास्त्रीपुरम से स्कूली शिक्षा पूरी करने वाले शास्त्रीपुरम निवासी अखंड प्रताप सिंह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खड़गवासला के पूर्व कैडेट हैं। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा को पास करने के बाद उन्होंने तीन साल का सैन्य प्रशिक्षण एनडीए में लिया। जनवरी 2022 में वह उड़ान प्रशिक्षण के लिए वायु सेना अकादमी हैदराबाद में शामिल हुए। 

विज्ञापन

पिता भी वायु सेना में दे चुके हैं सेवाएं 

अखंड के पिता भूरी सिंह 20 साल तक वायु सेना में सेवाएं दे चुके हैं। शनिवार को दीक्षांत परेड के दौरान उनके पिता भूरी सिंह और माता कुसुम चौधरी और बहन अखंड प्रताप सिंह की खुशियों के पल के साक्षी बने। फाइटर पायलट के रूप में कमीशन पाने वाले अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि उनके दादा चौधरी मुंशी सिंह का यह सपना था कि वह पायलट बने। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बचपन से ही आकाश को छूने की चाहत थी, इसलिए एयरफोर्स को ज्वाइन किया। वह आने वाली चुनौतियों और अवसरों के लिए तैयार हैं। अपने पूर्ववर्तियों की समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाएंगे। उन्हें उम्मीद है कि ज्यादा से ज्यादा छात्र भारतीय वायु सेना को करियर विकल्प के रूप में लेने के लिए प्रेरित होंगे, जिससे मातृभूमि की सेवा करने का अवसर मिल सके। 

घर में खुशी का माहौल 

अखंड प्रताप सिंह को दीक्षांत परेड के बाद उनके पिता ने गले लगा लिया। अखंड का पैतृक गांव अलीगढ़ की इगलास तहसील का गांव सीताराम का नगला है। वर्तमान में उनके माता-पिता शास्त्रीपुरम में रहते हैं। अखंड प्रताप सिंह के फ्लाइंग ऑफिसर बनने पर घर में खुशी का माहौल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed