{"_id":"6012d1739836f30dcf501e19","slug":"agra-air-quality-index-aqi-today-agra-up-air-pollution-level-increase","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Air Pollution in Agra: देश का नौवां प्रदूषित शहर रहा आगरा, 320 पर पहुंचा एक्यूआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Air Pollution in Agra: देश का नौवां प्रदूषित शहर रहा आगरा, 320 पर पहुंचा एक्यूआई
Fri, 29 Jan 2021 12:03 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 29 Jan 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
आगरा में कोहरे के साथ बढ़ा प्रदूषण का स्तर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में लगातार घना कोहरा छाए रहने और खोदाई के बाद मिट्टी न हटाने के चलते शहर में प्रदूषण स्तर में लगातार उछाल आ रहा है। गुरुवार को आगरा की हवा जहरीली रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा शाम को जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक आगरा देश का 9वां प्रदूषित शहर रहा, जहां एयर क्वालिटी इंडेक्स (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 320 रहा। मुरादाबाद देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा, जहां एक्यूआई 394 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
गुरुवार को सूक्ष्म कणों की मात्रा सामान्य से 8 गुना तक बनी रही। सुबह कोहरा छाए रहने के बाद दोपहर में तेज हवा चलीं और धूप भी खिली, लेकिन प्रदूषण में कमी नहीं आई। बुधवार को आगरा का एक्यूआई 319 था, लेकिन गुरुवार को यह 320 रहा। देश के सबसे प्रदूषित 10 शहरों की सूची में उत्तर प्रदेश के 7 शहर हैं। इनमें से आगरा एक है।
विज्ञापन
ताजनगरी में सूक्ष्म कणों पार्टिकुलेट मैटर 2.5 और पीएम-10 कणों की मात्रा सामान्य से 8 गुना तक ज्यादा है। फतेहाबाद रोड पर मेट्रो और स्मार्ट सिटी के कार्य के कारण खोदाई चल रही है तो सिकंदरा शाहगंज क्षेत्र में अमृत योजना के तहत सीवर और पानी की लाइनें बिछाने का काम चल रहा है, जिसमें हर दिन खोदाई हो रही है। मिट्टी का उठान ठीक न होने और साइट पर स्प्रिंकलर का इस्तेमाल न किए जाने के कारण धूल कणों की मात्रा में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
शहर एक्यूआई
मुरादाबाद 394
फरीदाबाद 381
लखनऊ 373
गाजियाबाद/भिवाड़ी 359
दिल्ली 357
वाराणसी 346
गुरुग्राम/नोएडा 338
कानपुर/धौरेहरा 334
आगरा 320
आगरा के सबसे प्रदूषित क्षेत्र
स्थान पीएम-10 (पार्टिकुलेट मैटर)
अग्रसेन मूर्ति 685
आईएसबीटी 584
अर्जुन नगर 505
ईदगाह 413
संजय प्लेस 402
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
मुरादाबाद 394
फरीदाबाद 381
लखनऊ 373
गाजियाबाद/भिवाड़ी 359
दिल्ली 357
वाराणसी 346
गुरुग्राम/नोएडा 338
कानपुर/धौरेहरा 334
आगरा 320
आगरा के सबसे प्रदूषित क्षेत्र
स्थान पीएम-10 (पार्टिकुलेट मैटर)
अग्रसेन मूर्ति 685
आईएसबीटी 584
अर्जुन नगर 505
ईदगाह 413
संजय प्लेस 402
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।