{"_id":"619bd1cc4ceefd66fb4a638c","slug":"agra-air-pollution-reduce-after-rain-aqi-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राहत दे गई बारिश: 22 दिन बाद आगरा की हवा में आया सुधार, गुनगुनी धूप खिली तो चेहरे खिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत दे गई बारिश: 22 दिन बाद आगरा की हवा में आया सुधार, गुनगुनी धूप खिली तो चेहरे खिले
Tue, 23 Nov 2021 12:13 AM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 23 Nov 2021 12:13 AM IST
सार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में सुबह हल्की धुंध छाई रह सकती है, वहीं दोपहर में गुनगुनी धूप राहत दे सकती है। शाम को सर्द हवाओं के साथ तापमान में गिरावट के आसार हैं। दिन में तापमान 25 डिग्री और रात में 12 डिग्री के आसपास रह सकता है।
विज्ञापन
आगरा में निकली धूप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के सबसे प्रदूषित शहर में शुमार हो चुके आगरा की हवा की गुणवत्ता बूंदाबांदी और बारिश के बाद सुधर गई। पूरे 22 दिन के बाद आगरा की हवा में सुधार आया। धुंध कम होने, तेज धूप और हवा की रफ्तार ज्यादा होने से खराब श्रेणी में चल रही आगरा की हवा मॉडरेट हो गई। सोमवार को आगरा का एयर क्वालिटी इंडेक्स 164 रहा, जो दिवाली के बाद 488 तक पहुंच चुका है। हालांकि सूक्ष्म कणों पार्टिकुलेट मैटर पीएम 2.5 कणों की मात्रा ताजमहल के पास 319 माइक्रोग्राम तक है, जो आगरा में सबसे ज्यादा है।
ताज पर धूलकण ज्यादा, दयालबाग में सबसे कम
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी की गई एयर क्वालिटी इंडेक्स सूची में आगरा के पांचों स्टेशनों में सबसे ज्यादा प्रदूषण शाहजहां पार्क में दर्ज किया गया। आवास विकास कालोनी के सेक्टर 3 इस मामले में दूसरे नंबर पर रहा, जबकि शहर में सबसे कम सूक्ष्म कण पीएम 2.5 मनोहरपुर में रहे, जहां एक्यूआई 132 दर्ज किया गया। ताजमहल के 500 मीटर दायरे में वाहनों पर प्रतिबंध के बाद भी सबसे खराब गुणवत्ता शाहजहां पार्क की है, जिसके पास में मेट्रो शेड का निर्माण कार्य चल रहा है।

गुनगुनी धूप खिली तो चेहरे खिले
दो दिन तक बादलों के छाए रहने और बूंदाबांदी के बाद हवा की गुणवत्ता में सुधार आया तो मौसम में भी बदलाव आया। सामवार को सुबह हल्की धुंध के बाद सुबह ही तेज धूप निकली जो पूरे दिन बनी रही। गुनगुनी धूप सेंकने के लिए लोग पार्क और घरों की छत पर नजर आए। आफिसों में भी रौनक नजर आई। सोमवार को अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा। ताजमहल समेत स्मारकों में लोग 12 बजे के बाद ज्यादा नजर आए और पार्क में धूप सेंकते दिखे। कई दिनों के बाद ताजमहल पर भी फोटोग्राफी और सेल्फी कराने वाले पर्यटक डायना बेंच पर ज्यादा दिखे। धुंध न होने और आसमान साफ होने के कारण सोमवार को रॉयल गेट से भी ताज साफ दिखा, जबकि 20 दिनों से धुंध और स्मॉग की चादर के कारण ताज सेंट्रल टैंक के आगे से ही दिख पा रहा था।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में सुबह हल्की धुंध छाई रह सकती है, वहीं दोपहर में गुनगुनी धूप राहत दे सकती है। शाम को सर्द हवाओं के साथ तापमान में गिरावट के आसार हैं। दिन में तापमान 25 डिग्री और रात में 12 डिग्री के आसपास रह सकता है।
जगह एक्यूआई
शाहजहां पार्क 183
सेक्टर 3 171
संजय प्लेस 168
शास्त्रीपुरम 141
मनोहरपुर 132
आगरा: दरोगा भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा में सॉल्वर सहित तीन गिरफ्तार, पांच लाख में लिया था पास कराने का ठेका