आगरा में उच्च न्यायालय खंडपीठ (हाईकोर्ट बेंच) स्थापना को लेकर उच्च न्यायालय खंडपीठ स्थापना संघर्ष समिति ने गुरुवार को जेवर में प्रदर्शन किया। आगरा के अधिवक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में पहुंचकर हाईकोर्ट स्थापना के बैनर लहराए। वी वांट हाईकोर्ट बेंच के नारे लगाए। पुलिस अधिकारियों ने अधिवक्ताओं को किसी तरह सभा स्थल से बाहर ले जाकर ज्ञापन लिया। जिस समय अधिवक्ता प्रदर्शन कर रहे थे, उस दौरान प्रधानमंत्री सभा स्थल पर भाषण दे रहे थे।
{"_id":"619f8fcf4ce02b55c42c101f","slug":"agra-advocates-protested-in-pm-narendra-modi-public-meeting-in-jewar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री की सभा में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन: आगरा में हाईकोर्ट बेंच स्थापना की मांग, बैनर लहराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री की सभा में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन: आगरा में हाईकोर्ट बेंच स्थापना की मांग, बैनर लहराए
Thu, 25 Nov 2021 07:00 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 25 Nov 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम स्थल के गेट पर प्रदर्शन करते अधिवक्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्यक्रम स्थल के गेट पर प्रदर्शन करते अधिवक्ता
- फोटो : अमर उजाला
उच्च न्यायालय खंडपीठ स्थापना संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार सुबह आगरा दीवानी परिसर से बस व व्यक्तिगत वाहनों के द्वारा जेवर पहुंचा। पुलिस की नाकाबंदी के बाद भी करीब 150 अधिवक्ता प्रधानमंत्री की सभा में पहुंचने में सफल हुए।
अधिवक्ताओं से बात करते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के अधिवक्ता दुर्गेश सिंह भैया, अजय चौधरी आदि को गेट पर ही रोक लिया। जहां उन्होंने हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस पर पुलिस प्रशासन ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में सभी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सभा में घुसकर अधिवक्ताओं ने लहराया बैनर
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री के भाषण के दौरान डी में पहुंचकर में अधिवक्ताओं ने जस्टिस जसवंत सिंह आयोग की रिपोर्ट लागू करो, आगरा में खंडपीठ स्थापना करो के बैनर लहराए और वी वांट हाईकोर्ट बेंच के नारे लगाए। इससे जनसभा में अफरातफरी मच गई। पुलिस अधिकारी अधिवक्ताओं को किसी तरह सभा स्थल से बाहर ले गए।
विज्ञापन
फिरोजाबाद में विरोध प्रदर्शन करते अधिवक्ता
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के अधिवक्ता भी बस में सवार होकर जेवर जा रहे थे। अधिवक्ताओं का नेतृत्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव, महासचिव देवेंद्र सिंह यादव, घनश्याम यादव कर रहे थे। इसकी जानकारी होते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। पुलिस ने अधिवक्ताओं की बस को रोक लिया। पुलिस की सक्रियता के बाद अधिवक्ता जिला मुख्यालय की ओर लौट गए।