फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra advocates memorandum submitted to Deputy CM Dinesh Sharma over murder case,

आगरा में अधिवक्ताओं ने किया उप मुख्यमंत्री का घेराव, पुलिस पर लगाया ये आरोप

Sun, 30 Sep 2018 02:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 30 Sep 2018 02:33 PM IST
विज्ञापन
agra advocates memorandum submitted to Deputy CM Dinesh Sharma over murder case,
उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा का घेराव करते अधिवक्ता - फोटो : अमर उजाला
आगरा के अधिवक्ताओं ने रविवार को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा का घेराव किया। अधिवक्ताओं ने आशुतोष श्रोत्रिया की हत्या के मामले में पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। इस संबंध में उप मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा गया है। 
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव के स्वागत के लिए यहां आए हैं। पहले वो सर्किट हाउस में भाजपा नेताओं से मिले। अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की। इसके बाद एमडी जैन कॉलेज में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत की। 
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री के आने की सूचना पर अधिवक्ता पहले से ही सर्किट हाउस में एकत्र हो गए थे। बैठक के बाद जैसे ही उप मुख्यमंत्री सर्किट हाउस से बाहर निकले, वैसे ही अधिवक्ताओं ने उन्हें घेर लिया और उनके सामने अपनी मांग रखी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने कहा कि पुलिस ने आशुतोष श्रोत्रिया की हत्या के मामले में लापरवाही बरत रही है। हत्यारोपी को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। अधिवक्ताओं ने उप मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। 

इस दौरान डॉ. दिनेश शर्मा श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में आचार्य ज्ञान सागर महाराज के दर्शन के लिए पहुंचे। यहां वो लगभग नौ मिनट तक रुके। उनके साथ मेयर नवीन जैन थे। उप मुख्यमंत्री एमडी जैन कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed