फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra administration sought help from Air Force for restarts Oxygen plant

आगरा: चार दिन से चालू नहीं हो सका ऑक्सीजन प्लांट, कंप्रेशर का इंतजार, वायु सेना से मांगी मदद

Tue, 27 Apr 2021 03:22 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 27 Apr 2021 03:22 PM IST
सार

आगरा में हवा से ऑक्सीजन बनाने वाले प्लांट को चालू करने के प्रयास चल रहे हैं। इसके लिए वायु सेना से मदद मांगी गई है। 

विज्ञापन
agra administration sought help from Air Force for restarts Oxygen plant
एसएन मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन का टैंक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के टेढ़ी बगिया में 1400 सिलिंडर ऑक्सीजन गैस आपूर्ति का प्लांट चार दिन से कंप्रेशर के इंतजार में चालू नहीं हो सका है। जिला प्रशासन ने गुजरात से प्लांट के लिए कंप्रेशर मंगाया है लेकिन असेंबलिंग नहीं होने से कंप्रेशर नहीं मिल सका। बुधवार तक कंप्रेशर असेंबल होने की उम्मीद है। इसे आगरा लाने के लिए वायु सेना से मदद मांगी गई है। 

विज्ञापन


कोरोना वायरस की दूसरी लहर में ताजनगरी ऑक्सीजन संकट से जूझ रही है। इससे निजात के लिए हवा से ऑक्सीजन बनाने के प्लांट को चालू करने के प्रयास चल रहे हैं। इसके लिए भारतीय वायु सेना के विशेषज्ञों की मदद ली गई है। अहमदाबाद स्थित फैक्टरी में कंप्रेशर के असेंबल होने के बाद वायु सेना के विमान से कंप्रेशर आगरा लाया जाएगा। 
विज्ञापन


लेकिन दो दिन से असेंबलिंग के इंतजार में वायु सेना का विमान रवाना नहीं हो सका है। जैसे ही यह कार्य पूरा हो जाएगा, आगरा से अहमदाबाद के लिए विमान रवाना हो जाएगा। इससे काफी हद तक ऑक्सीजन की कमी दूर करने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार तक असेंबल होने की उम्मीद
अहमदाबाद स्थित फैक्टरी में मंगलवार रात तक आक्सीजन प्लांट के कंप्रेशर के असेंबल होने की उम्मीद है। ऐसे में कंप्रेशर बुधवार शाम तक आगरा आ सकता है। डीएम प्रभु नारायन सिंह ने बताया कि प्लांट चालू नहीं हो सका है। वायु सेना से मदद मांगी है। गुजरात से कंप्रेशर आने का इंतजार है।

अस्पतालों में ऑक्सीजन संकट
कोविड अस्पतालों को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल रही। शहर में 41 निजी कोविड अस्पताल हैं। जिनमें बीते चार दिन में 24 अस्पताल ऑक्सीजन खत्म होने के नोटिस चस्पा कर चुके हैं। जिनपर लिखा है ‘नो ऑक्सीजन, नो एडमीशन’ और ऑक्सीजन नहीं हैं, मरीज को दूसरी जगह भर्ती कराओ।

ऐसे हालातों में एक तरफ तीमारदार बदहवास हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा मरीजों को कहां ले जाएं। दूसरी तरफ जिले में ऑक्सीजन संकट गहराता जा रहा है। सोमवार सुबह 11 बजे भगवान टॉकीज पारस हॉस्पिटल में गैस खत्म हो गई। यहां 29 कोविड मरीज भर्ती थे। दो सिलिंडर बचे थे। तीमारदारों में अफरातफरी मच गई। 

सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार से शिकायत के एक घंटे बाद 12 सिलिंडर मिले। रामबाग स्थित कृष्णा हॉस्पिटल, प्रेम नर्सिंग होम, शेखर हॉस्पिटल हॉस्पिटल में ऑक्सीजन खत्म हो गई। डीएम से शिकायत पर यहां सिलिंडर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed