फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Administration Alert For Corona Infection Increased In Few Days

नए साल में नया खतरा: खुद संभलिए...दस दिनों में फिर बेकाबू हो सकता है कोरोना संक्रमण, प्रशासन ने जताई आशंका

Sun, 02 Jan 2022 08:24 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 02 Jan 2022 08:24 AM IST
सार

संक्रमण की रोकथाम की तैयारियों के लिए 30 दिसंबर को डीएम व एसएसपी ने समीक्षा की। जिसमें बिना मास्क घूमने वालों पर सख्ती का निर्णय हुआ था। तीन दिन बाद भी बाजारों में भीड़ नियंत्रण के इंतजाम नहीं हुए।

विज्ञापन
Agra Administration Alert For Corona Infection Increased In Few Days
राजा की मंडी में लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नए साल में नया खतरा है। बचना है तो सतर्क  रहिए। खुद संभलिए। मास्क लगाइये। क्योंकि आगामी दस दिनों में संक्रमण फिर बेकाबू हो सकता है। मरीजों की संख्या बढ़ सकती है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने यह आशंका जताई है। नए साल के पहले दिन शनिवार को जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने सभी विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को 26 जनवरी तक संक्रमण को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सभी लोग मास्क लगा कर रहें
दिल्ली, मुंबई, राजस्थान में ओमिक्रॉन वैरिएंट के नए मामले बढ़ गए हैं। ताजनगरी में भी संकमण की नई श्रृंखला पनप गई है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि सभी लोग मास्क लगा कर रहें। मास्क सबसे ज्यादा कारगर है। जनवरी में संक्रमण अपने पीक पर आ सकता है। ऐसे में सभी विभाग अभी से तैयार रहें। दूसरी तरफ, एसएन व जिला अस्पताल के अलावा सैंया, बरौली अहीर, खंदौली व अछनेरा स्वास्थ्य केंद्र पर मरीज भर्ती के लिए बेड, ऑक्सीजन सिलिंडर, कंन्स्ट्रेटर व चिकित्सक तैनात कर दिए हैं। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि आगामी छह दिनों में ही संक्रमण के मामले बढ़ने लगेंगे। नए वैरिएंट की संक्रमण दर तेज है। निगरानी समितियों, आरआरटी व सर्विलांस टीमों को सक्रिय किया है।
विज्ञापन

छुट्टियों की मस्ती ने बिगाड़ा काम
दिसंबर के अंतिम सप्ताह में छुट्टियों में लोग घूमने निकले, संक्रमण बढ़ गया है। बीते एक सप्ताह में एक लाख से अधिक भारतीय पर्यटक आगरा आ चुके हैं। सामूहिक गतिविधियों से संक्रमण के प्रसार की आशंका व्यक्त की जा रही है। 77 देश ओमिक्रॉन से प्रभावित हैं। नोएडा, दिल्ली के अलावा राजस्थान से आने वाले पर्यटक सबसे ज्यादा संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन बाद भी नहीं बढ़ी सख्ती
संक्रमण की रोकथाम की तैयारियों के लिए 30 दिसंबर को डीएम व एसएसपी ने समीक्षा की। जिसमें बिना मास्क घूमने वालों पर सख्ती का निर्णय हुआ था। तीन दिन बाद भी बाजारों में भीड़ नियंत्रण के इंतजाम नहीं हुए। एक तरफ लोग खुद नहीं संभल रहे दूसरी तरफ प्रशासन ने भी सख्ती नहीं बढ़ाई है। ऐसे में संक्रमण फिर खतरनाक रूप ले सकता है।

एटा में कोरोना संक्रमण: जेल में फैला संकमण, चार पॉजिटिव और मिले, अवागढ़ में होमगार्ड भी मिला वायरस से ग्रसित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed