फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra ADM condition critical after corona infection

कोरोना की चपेट में प्रशासन: आगरा के एडीएम की हालत बिगड़ी, उपचार के लिए गाजियाबाद रेफर

Sat, 24 Apr 2021 04:36 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 24 Apr 2021 04:36 PM IST
सार

एडीएम योगेंद्र कुमार की आरटीपीआर रिपोर्ट पॉजिटिव है। छह दिन से आगरा में उनका उपचार चल रहा था। सुधार न होने पर उन्हें रेफर किया गया है। 

विज्ञापन
Agra ADM condition critical after corona infection
एसएन मेडिकल कॉलेज में खड़ी एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कलक्ट्रेट कर्मियों के बाद अब प्रशासनिक अधिकारी भी गंभीर कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। एडीएम वित्त एवं राजस्व पीसीएस योगेंद्र कुमार की तबियत बिगड़ने पर उन्हें उपचार के लिए आगरा से गाजियाबाद स्थित अस्पताल में रेफर किया गया है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि छह सात दिन से उनका उपचार शहर में चल रहा था। एस है। हालात में कोई सुधार नहीं होने पर उन्हें उपचार के लिए हायर सेंटर भेजा गया है। 
विज्ञापन


दूसरी तरफ आगरा में एडीएम प्रोटोकॉल पद पर तैनात पुष्पराज सिंह भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। वह होम आइसोलेशन में हैं। एक अपर नगर मजिस्ट्रेट भी कोरोना संक्रमित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडलायुक्त की हालत में सुधार 
कोरोना संक्रमित हो चुके आगरा मंडल के आयुक्त अमित गुप्ता अब स्वस्थ हैं। पिछले सप्ताह उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। दो अप्रैल को उनमें संक्रमण की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed