{"_id":"63e5ada438dc49aaa00a7fe0","slug":"agra-a-speeding-car-collided-with-a-truck-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार बनी आग का गोला, हाईवे पर लगा लंबा जाम, पुलिस ने संभाला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार बनी आग का गोला, हाईवे पर लगा लंबा जाम, पुलिस ने संभाला मोर्चा
Fri, 10 Feb 2023 08:07 AM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 10 Feb 2023 08:07 AM IST
सार
Agra Road Accident :पुलिस ने दोनों वाहनों को हटाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने बतया कि कार में टक्कर से आग लगी थी। कार सवार सभी सवार लोग सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार बनी आग का गोला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा फिरोजाबाद हाईवे पर बृहस्पतिवार रात 12:45 बजे जवाहर पुल पर तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद कार ट्रक के पिछले हिस्से में फंस गई चालक ने ब्रेक लगा दिया। टक्कर से कार में आग लग गई। उस समय कार में कुछ लोग बैठे हुए थे।
विज्ञापन
कार सवार लोग दरवाजा खोलकर बाहर आ गए। कुछ ही देर में कार धूं धूं कर जलने लगी। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। वहीं घटना की सूचना पर पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गये। तकरीबन आधे घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को हटाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने बतया कि कार में टक्कर से आग लगी थी। कार सवार सभी सवार लोग सुरक्षित हैं।
विज्ञापन