फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra 75 Village Corona Free No Patients Found In Five Days

गांवों में भी संक्रमण की उल्टी गिनती शुरू: पांच दिन में 75 गांव संक्रमण मुक्त, एक भी मरीज नहीं

Thu, 27 May 2021 09:17 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 27 May 2021 09:17 AM IST
सार

जिले में 15 ब्लॉक हैं। सभी संक्रमित थे। दस ब्लॉक में फैलाव अधिक था। जिनमें बरौली अहीर और बिचपुरी शामिल थे।

विज्ञापन
Agra 75 Village Corona Free No Patients Found In Five Days
कोरोना संक्रमण: गांवों में हाल जानने पहुंचे अफसर (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर ही नहीं, गांव में भी संक्रमण की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। पांच दिन में 75 गांव संक्रमण मुक्त हुए हैं। इनमें अब एक भी मरीज नहीं है। 21 मई तक 169 गांवों में 488 मरीज थे। बुधवार को 94 गांव में 160 मरीज बचे हैं।

विज्ञापन


जिले में 15 ब्लॉक हैं। सभी संक्रमित थे। दस ब्लॉक में फैलाव अधिक था। जिनमें बरौली अहीर और बिचपुरी शामिल थे। 13 मई को मुख्यमंत्री आए। उन्होंने बिचपुरी के गांव पथौली का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इसके बाद मंडलायुक्त, जिलाधिकारी और सीडीओ समेत पूरा प्रशासनिक अमला ग्रामीण क्षेत्रों में जुट गया। बिचपुरी और बरौली अहीर की कमान स्वयं जिलाधिकारी ने संभाली। प्रत्येक गांव की निगरानी के लिए 690 समितियां बनाईं। 21 मई तक यहां 169 गांव में 488 मरीज थे। पिछले पांच दिनों में परिणाम सामने आए। एक-एक कर 75 गांव पांच दिन में संक्रमण मुक्त हो गए। अब 94 गांव में सिर्फ 160 मरीज बचे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खंदौली में 10, अकोला में नौ गांव में बदले हालात
जिले में सात ब्लॉक में तेजी से हालात बदले हैं। अकोला, खेरागढ़ और फतेहाबाद ब्लॉक संक्रमण मुक्त हैं। इनके 144 गांव में एक भी केस नहीं। पहले तीनों ब्लॉक में 19 गांव संक्रमित थे। जिनमें 31 मरीज मिले थे। खंदौली में 14 गांव में सिर्फ चार में मरीज हैं। जगनेर, पिनाहट, बाह में भी तीन-तीन गांव में मरीज हैं।

संक्रमण से ऐसे मिली मुक्ति 
ग्रामीण क्षेत्रों को संक्रमण से मुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन की रणनीति कारगर रही। निगरानी समितियों ने तीन श्रेणियों में काम किया। डीएम प्रभु एन सिंह के मुताबिक संदिग्धों की जांच, लक्षण वालों को दवाईयां और बीमार मरीजों का सर्वे किया। इससे पूरे गांव की वास्तविक स्थिति सामने आई। घर में रहने की सलाह व दवाईयों से ग्रामीण जल्दी ठीक हो गए।

इन गांव में बचे हैं मरीज
- बाह- चौरंगहार, पुरा भदौरिया, बड़ौस,गौसिली
- बरौली अहीर- नैनाना जाट, ककुआ, बमरौली कटारा, इटोरा, कुण्डौल, सरबतपुर, बाद, गढ़ बरौली, नैनाना ब्राह्मण, कुआखेड़ा, बरौली अहीर, ककरारी।
- बिचपुरी- मघटई, नालपुर, मिढ़ाकुर, सितौली, पथौली, अंगूठी, पडुआपुरा, खलौआ, अरतौनी।
- एत्मादपुर- कुरगवां, लखनाई, नगला भरी, बरहन, अगवार, नवलपुर, मुखवार, भीखनपुर, मितावली।
- फतेहपुर सीकरी- मंडी गुढ़, जहांनपुर,जौताना, उदेना, खेड़ा जाट, जाजौली, कोरई, नया बांस, बोथरा।
- जगनेर- वारिगवां खुर्द, मेवली, देवरी जलालपुर।
- जैतपुरकला- गोरुऊ, पुरा जसोला, उदयपुराकलां, पहाड़पुरा, कोरई, चित्रहाट, संजेती, नंदगवां, मुक्तापुरा, नौगवां, कचोराघाट।
- पिनाहट- अरनौटा व सेरद।
- अछनेरा- गढ़ी चंद्रभान, रुनकता, बरौली, नागर, सहाई, अटूस, गढ़ीमा कचौरा, नगला अरुआ, मांगरौल जाट, रायभा, ब्यारा।
- शमसाबाद- कौलारा खुर्द, टूलाशाहपुर, डौकी, मुबारकपुर, नबादा खेड़ा, लुहेटा,ऊंचा, गोपालपुरा।

ये भी पढ़ें- डॉक्टर के घर से 11 लाख की लूट: आगरा पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा एक बदमाश, पैर में लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed